1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: CM के लिए पानी की बौछार, प्यासी जनता से ये कैसा मजाक?

Video: CM के लिए पानी की बौछार, प्यासी जनता से ये कैसा मजाक?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 19, 2016 06:03 pm IST,  Updated : Apr 19, 2016 06:27 pm IST

बागलकोट (कर्नाटक): एक तरफ जहां आधा देश सूखे की चपेट में है वहीं, समय समय पर ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जो सूखा प्रभावित लोगों का मजाक उड़ाती लग रही है। ताजा वाकया कर्नाटक

k siddharmaiya- India TV Hindi
k siddharmaiya

बागलकोट (कर्नाटक): एक तरफ जहां आधा देश सूखे की चपेट में है वहीं, समय समय पर ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जो सूखा प्रभावित लोगों का मजाक उड़ाती लग रही है। ताजा वाकया कर्नाटक का है, जहां के मुख्यमंत्री सूखा ग्रस्त इलाकों का दौरा करने निकले थे। सीएम के काफिले में धूल न उडे इसके लिए सड़क पर पानी की बौछार की गई और दो टैंकर पानी इस काम में बर्बाद कर दिया गया।

धूल उड़े इसलिए पानी बहा डाला

पानी के एक टैंकर से रिसता पानी, जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रहा है। जनता प्यासी है, एक एक बूंद के लिए हाहाकार मचा हुआ है लेकिन शासन करने वालों की शान में कमी न रह जाए, इसलिए प्रशासन उनके सामने नतमस्तक है।

ये घटना कर्नाटक के बागलकोट की है। बागलकोट कर्नाटक के उन बारह जिलों में शामिल है जहां पानी की भीषण कमी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कल बिलागी तालुका के बढागांदी गांव का दौरा करना था। सिद्धारमैया ये देखने के लिए दौरा कर रहे थे कि उनके राज्य में सूखाप्रभावित जनता किस तरह से दिन काट रही है लेकिन उनके दौरे से ठीक पहले प्रशासन ने सड़क पर टैंकरों से पानी का छिडकाव किया ताकि मुख्यमंत्री के काफिले में धूल न उड़े और उन्हें कोई परेशानी न हो।

प्यासी जनता से ये कैसा मज़ाक?

इस भीषण गर्मी में ऐसे दो टैंकर सड़क पर बहा दिए गए। ये तब हुआ जब इलाके की जनता को दिन का सिर्फ दो बाल्टी पानी मिल रहा है, सिर्फ दो बाल्टी पानी में पूरा परिवार चल रहा है लेकिन प्रशासन की असंवेदनशीलता देखिए कि सीएम की शान में गुस्ताखी न रह जाए इसलिए दो टैंकर पानी ऐसे बहा दिया गया।

देखे वीडियो-

आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत