1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण वाराणसी में गंगा नदी की गुणवत्ता में 40-50 फीसदी सुधार

कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण वाराणसी में गंगा नदी की गुणवत्ता में 40-50 फीसदी सुधार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 05, 2020 04:38 pm IST,  Updated : Apr 05, 2020 04:51 pm IST

भारत में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के बीच एक अच्छी खबर यह है कि इस वजह से देश में कई नदियों की जल और वायु गुणवत्ता में उद्योग और गाड़ियों के नहीं चलने से काफी सुधार हुआ है।

Water quality of river Ganga in Varanasi improves as...- India TV Hindi
Water quality of river Ganga in Varanasi improves as industries are shut due to Coronavirus lockdown

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के बीच एक अच्छी खबर यह है कि इस वजह से देश में कई नदियों की जल और वायु गुणवत्ता में उद्योग और गाड़ियों के नहीं चलने से काफी सुधार हुआ है। वाराणसी के आईआईटी-बीएचयू के केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर डॉ पीके मिश्रा ने रविवार को बताया कि वाराणसी में गंगा नदी में पानी की गुणवत्ता में 40-50 फीसदी सुधार हुआ है।

वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार से भी गंगा नदी की एक वीडियो सामने आया है। हरिद्वार में भी गंगा नदी की जल गुणवत्ता में सुधार हुआ है क्योंकि कोरोनो वायरस लॉकडाउन के बीच हर की पौड़ी घाट और उद्योग बंद हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोनोवायरस के प्रकोप के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के बीच हवा की गुणवत्ता में भारी सुधार हुआ है। चूंकि सड़क पर न तो कोई वाहन चल रहा है और न ही कल-कारखाने चल रहे हैं, लिहाजा वातावरण में जहरीले धुंए नहीं हैं। इस कारण राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक वर्तमान में 97 पर आ गया है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक 47 पर 'अच्छी' श्रेणी का माना जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत