1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली सहित उत्तर भारत में मौसम ने बदला मिजाज, इस हफ्ते जारी रहेगी बादलों की लुकाछिपी

दिल्ली सहित उत्तर भारत में मौसम ने बदला मिजाज, इस हफ्ते जारी रहेगी बादलों की लुकाछिपी

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 24, 2020 06:40 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 06:40 pm IST

हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है।

दिल्ली सहित उत्तर...- India TV Hindi
दिल्ली सहित उत्तर भारत में मौसम ने बदला मिजाज,

नई दिल्ली: हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है।

मौसम विभाग की उत्तर क्षेत्रीय पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले 48 घंटों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कुछ अन्य मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के साथ हवा की गति में इजाफा दर्ज किया गया।

डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम के रुख में बदलाव के कारण इन इलाकों के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह अगले चार दिनों तक मौसम के रुख में इसी तरह का उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में आगामी 26 मार्च की रात और 27 मार्च को दिन में हल्की बारिश, तेज हवाएं और धूल भरी आंधी आने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत