1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Forecast: इन राज्यों में होगी बारिश, छाया रहेगा घना कोहरा, जानिए अगले 3 दिनों के मौसम का हाल

Weather Forecast: इन राज्यों में होगी बारिश, छाया रहेगा घना कोहरा, जानिए अगले 3 दिनों के मौसम का हाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2021 08:06 pm IST,  Updated : Feb 13, 2021 08:54 pm IST

मौसम विभाग के मुताबिक, 14 से 16 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है वहीं उत्तर प्रदेश में 14 और 15 फरवरी को सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।

Weather Forecast Delhi NCR Uttar Pradesh Uttarakhand Mausam Ki Khabar rainfall snowfall IMD latest u- India TV Hindi
Weather Forecast Delhi NCR Uttar Pradesh Uttarakhand Mausam Ki Khabar rainfall snowfall IMD latest update news Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले दिन घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 से 16 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है वहीं उत्तर प्रदेश में 14 और 15 फरवरी को सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक बार फिर मौसम बिगड़ने की संभावनाएं हैं। 14 से 16 फरवरी के बीच उत्तरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

यहां बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 16 और 17 फरवरी को मध्य प्रदेश के दक्षिणी भाग, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र के दक्षिणी और मध्य हिस्से एवं मराठवाड़ा में गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। वहीं 17 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फवारी की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फवारी की संभावना जताई गई है। वहीं 14 से 16 फरवरी के बीच उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फवारी की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों में 14 और 15 फरवरी की सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 

14-16 फरवरी के बीच उत्तराखंड में बर्फबारी

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 14 से 16 फरवरी के बीच उत्तरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड के चमोली में 14 फरवरी से हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिेलेगी। इसके अलावा तपोवन और जोशीमठ में भी मौसम बदलने की खबर है।

15 फरवरी तक हरियाणा में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में 15 फरवरी तक बारिश की संभावना बनी हुई है। हरियाणा में अभी 20 फरवरी की सर्दी का कोहराम रहेगा। लेकिन फरवरी के आखिरी दिनों में दिन का तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है। हालांकि रात में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें: VIDEO: सिंघु बॉर्डर खाली, किसान लौट गए अपने घर? देखिए इंडिया टीवी की Exclusive रिपोर्ट

दिल्ली में रविवार को घना कोहरा, आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और इसके चलते सुबह साढ़े आठ बजे सफदरजंग में दृश्यता गिरकर 50 मीटर तथा पालम में 250 मीटर रह गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली में रविवार (14 फरवरी) सुबह भी घना कोहरा और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि शहर में रविवार सुबह ‘‘घने से अत्यंत घना कोहरा’’ और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

अधिकारियों ने कहा कि कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: लगभग 28 और 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी में आज वायु गुणवत्ता ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई। 

ये भी पढ़ें: 

NSA अजीत डोभाल की सुरक्षा बढ़ाई गई, जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने कराई थी रेकी

लॉकडाउन में दर्ज मुकदमों को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत