भुवनेश्वर: ओडिशा में मौसम की मार लोगों को खासा परेशान कर रही है। भीषण गर्मी ने पहले ही आम लोगों का घर से निकलना मुहाल कर रखा है, वहीं दूसरी ओर आज हुई बारिश ने भी ट्रेन सेवा को बाधित कर रखा है जिससे आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि ओडिशा में भीषण गर्मी के कारण लगातार लोगों की मौत हो रही है।