1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिंदुस्तानी शादियों में दिखते हैं ये अजीबो-गरीब रिवाज

हिंदुस्तानी शादियों में दिखते हैं ये अजीबो-गरीब रिवाज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 15, 2016 05:47 pm IST,  Updated : Feb 15, 2016 05:47 pm IST

नई दिल्ली: विभिन्नताओं से भरपूर देश भारत में तमाम मतों और धर्मों को मानने वाले लोग एक ही क्षेत्र में बड़े आराम से रहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि जितनी विभिन्नता यहां के लोगों

wedding- India TV Hindi
wedding

नई दिल्ली: विभिन्नताओं से भरपूर देश भारत में तमाम मतों और धर्मों को मानने वाले लोग एक ही क्षेत्र में बड़े आराम से रहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि जितनी विभिन्नता यहां के लोगों के धर्म और मत को लेकर है उतनी ही विविधता उनके रीतिरिवाजों और परंपराओं में भी होती है। यहां तक कि देश के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे हिंदू धर्म से जुड़े लोगों के रिवाज भी काफी अलग-अलग होते हैं। शादियों के मौके पर इस तरह के रिवाज देखने को मिलते हैं जो भारत की विविधता को बयां करते हैं। तो जानिए उन अलग अलग परंपराओं और रीतिरिवाजों के बारे में जिन्हें भारत के अलग-अलग हिस्सों में मान्यता मिली हुई है।

1. वर का पानी: हिंदू शादियों में ऐसा रिवाज कुछ खास जगहों पर होता है। शादी होने से पहले दुल्हन को वर का  पानी यानी कि दूल्हे का नहाया हुआ पानी भेजा जाता है ताकि दुल्हन उस पानी से नहा सके और जीवन भर दूल्हे के ऊपर आने वाली हर मुसीबत को खुद पहले झेलने के लिए तैयार रहे।

2. बारात जाने से पहले मां का गुस्सा: हिंदू शादियों में कहीं-कहीं पर बारात जाने से पहले लड़के की मां लड़के से नाराज होकर बारात ले जाने रोकती है और कहती है कि वो कुएं में कूद जाएगी। वो तब तक गुस्सा रहती है जब तक उसका बेटा उससे वादा नहीं कर लेता कि पत्नी के आने के बाद भी वो उसका पूरा ख्याल रखेगा। फिलहाल यह परंपरा है जो वक्त के साथ नए रूप में चल रही है क्योंकि अब कुआं तो हर जगह मिलता नहीं है इसलिए लड़के की मां अब बाल्टी के पानी और कटोरे में पानी का प्रयोग कर लेती है।

3. झाड़ू देना: कुछ जगहों पर लड़की की शादी के बक्से के साथ झाड़ू रखने का रिवाज है, ताकि लक्ष्मी उसके साथ हमेशा रहें।

4. जूठी सुपाड़ी: हिंदू शादियों में कुछ जगह दूल्हे को दुल्हन की वह जूठी सुपाड़ी खाने को दी जाती है जिसे दुल्हन पूरा एक दिन अपने मुंह में रखती है, ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि जूठा खाने से प्यार बढ़े।

अगली स्लाइड में पढ़ें और रिवाजों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत