1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से 53 मरीजों की मौत, 3012 नए केस मिले

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से 53 मरीजों की मौत, 3012 नए केस मिले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 16, 2020 10:38 pm IST,  Updated : Nov 16, 2020 10:38 pm IST

पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3012 नये मामले सामने आये। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 434563 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से 53 मरीजों की मौत, 3012 नए केस मिले- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से 53 मरीजों की मौत, 3012 नए केस मिले Image Source : PTI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3012 नये मामले सामने आये। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 434563 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है। बुलेटिन में कहा गया है कि 53 और मरीजों की मौत होने से प्रदेश में मरने वालों की संख्या 7,714 हो गयी है। 

बुलेटिन के अनुसार, इस बीच 4,376 लोग संक्रमण मुक्त हुये जिसके साथ ही राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर बढ़कर 91.81 प्रतिशत हो गई। इसके अलाला राज्य में संक्रमित होने की दर 8.27 प्रतिशत रही। बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में अभी 27,897 लोग उपचाराधीन हैं।

वहीं, अगर पूरे देश की बात करें तो भारत में एक दिन में कोविड-19 के 30,548 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 88,45,127 हो गए। वहीं, इनमें से 82,49,579 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 435 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,30,070 हो गई। 

देश में लगातार छह दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है। अभी 4,65,478 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.26 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार देश में 82,49,579 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 93.27 प्रतिशत हो गई है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 15 नवम्बर तक कुल 12,56,98,525 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 8,61,706 नमूनों का परीक्षण रविवार को ही किया गया। 

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 435 लोगों की मौत हुई, उनमें से दिल्ली के 95, महाराष्ट्र के 60, पश्चिम बंगाल के 51, पंजाब के 30 और कर्नाटक तथा केरल के 21-21 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से अभी तक 1,30,070 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।