1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल: बर्धमान रेलवे स्टेशन की इमारत का एक हिस्सा ढहा

पश्चिम बंगाल: बर्धमान रेलवे स्टेशन की इमारत का एक हिस्सा ढहा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 04, 2020 09:34 pm IST,  Updated : Jan 04, 2020 10:41 pm IST

पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन की इमारत का एक हिस्सा शनिवार शाम ढह गया। पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी।

A portion of the Barddhaman Railway station building...- India TV Hindi
A portion of the Barddhaman Railway station building collapsed in Burdwan district of West Bengal. Image Source : PTI

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन की इमारत का एक हिस्सा शनिवार शाम ढह गया। पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि मलबे को हटाने और इसके नीचे फंसे लोगों की तलाश के लिए काम जारी है। पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, "बर्धमान में स्टेशन की इमारत का हिस्सा रात 8.10 बजे ढह गया।" एक अन्य अधिकारी ने कहा कि घटना स्थल पर निर्माण कार्य चल रहा था। कोलकाता से लगभग 95 किलोमीटर दूर स्थित बर्धमान रेलवे स्टेशन व्यस्त हावड़ा-नई दिल्ली लाइन पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत