1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, 4 की मौत

पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, 4 की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 08, 2019 11:59 pm IST,  Updated : Jun 09, 2019 12:00 am IST

24 परगना जिले में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की खबर है, जिसमें 4 लोग मारे गए हैं और तीन घायल हो गए हैं।

प्रतिकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली:  पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के 24 परगना जिले में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की खबर है, जिसमें 4 लोग मारे गए हैं और तीन घायल हो गए हैं। स्थिति पर नियंत्रण के लिए भारी संख्या में पुलिस बल  की तैनाती की गई है।

इस झड़प में भाजपा के 3 और टीएमसी के एक कार्यकर्ता की मौत हुई है। दोनों पार्टी के सूत्रों से मिली जानकार ये झगड़ा पार्टी के भाजपा के झंडे हटाने को लेकर शुरू हुआ। भाजपा के जनरल सेक्रटरी सयांतन बासू ने बताया कि उनकी पार्टी के तीन कार्यकर्ता – सुकांता मंडल, प्रदीप मंडल औऱ तपन मंडल को उस समय गोली मार दी गई, जब वो टीएमसी कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी के झंडे फेंकने से रोक रहे थे।

उन्होंने आगे कहा, “हमें अपने कार्यकर्ताओं की तीन के शव मिले हैं। हमन सुना है कि दो और कार्यकर्ताओं की मौत हुई है लेकिन हमें उनके शव नहीं मिले हैं।

भाजपा नेता मुकुल राय ने कहा है कि पार्टी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस घटना के बारे में बतएगी। टीएमसी ही भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ हिंसा के लिए जिम्मेदार है। दूसरी तरफ टीएमसी ने घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्होंने हमारे एक कार्यकर्ता को मारा। (पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत