नई दिल्ली: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने संसद में आज मोदी सरकार का दूसरा पूर्ण रेल बजट पेश किया। करीब 70 मिनट लंबे बजट भाषण में रेल मंत्री ने कई बड़े ऐलान किया। अपने बजट में प्रभु ने महिलाओं और बुजुर्गों की सुविधाओं का खासा ध्यान रखा।
बजट में महिलाओं और बुजुर्गों के लिए खास क्या?
- हर कोच में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण
- ट्रेन में बच्चे के साथ अकेले सफर कर रही महिलाओं को रेल मंत्री ने तोहफा दिया है। अब रेलवे स्टेशनों के साथ ट्रेन में बच्चों के लिए दूध, बोटल मुहैया करवाए जाएंगे।
- वरिष्ठ नागरिकों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए 50 फीसदी आरक्षण दिया गया है।
- अब हर रेल गाड़ी में 120 लोअर बर्थस वरिष्ठ नागरिकों के लिए रिजर्व रहेंगी।
- बुजुर्गों के लिए स्टेशन पर स्केटेलर लगाए जाएंगे।