नई दिल्ली: साल 1947 में सरहद पर लकीर खींचकर एक दूसरे से अलग कर दिए गए दो मुल्क भारत और पाकिस्तान का जिक्र जब भी छिड़ता है तो सरहद के दोनों तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आती है। आमतौर पर माना जाता है कि भारत के लोग पाकिस्तान में रहने वाले और पाकिस्तान में रहने वाले लोग भारत के लोगों से नफरत करते हैं। हालांकि ये सारे नफरती फसाद सियासत के उगाए हुए होते हैं, जिन्हें हम और आप जैसे आम इंसान समझ नहीं पाते। शायद इसी वजह से कभी एक रहने वाले दो मुल्क आज एक दूसरे के खून के प्यासे समझे जाते हैं। अगर आप वाकई में सुनना और समझना चाहते हैं कि भारत के बारे में एक पाकिस्तानी और पाकिस्तान के बारे में एक हिंदुस्तानी कैसा समझता और सोचता है तो हमारी खबर आपके काम की है। एक बार जरूर देखिए यह वीडियो। क्या है वीडियो में- एआईबी के अथक प्रयासों के जरिए यूट्यूब पर साझा किए गए इस वीडियो को देखकर आपको यकीं हो जाएगा कि कोई भी नफसर और फसाद नहीं चाहता, हर कोई अमन और चैन से रहना चाहता है बस सियासत ही ऐसा माहौल पैदा कर देती है कि हम एक दूसरे के दुश्मन साबित कर दिए जाते हैं। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। अगली स्लाइड में देखिए वीडियो