1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ...तो मुलायम ने मोदी को ये कहा! अब खुला मुलायम-मोदी बातचीत का राज़

...तो मुलायम ने मोदी को ये कहा! अब खुला मुलायम-मोदी बातचीत का राज़

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 21, 2017 04:23 pm IST,  Updated : Mar 21, 2017 07:57 pm IST

नई दिल्ली: योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के बाद मंच पर मोदी-मुलायम के बीच बातचीत की ये तस्वीर पिछले दो दिनों से सुर्खियों में है। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम जैसे ही खत्म हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र

modi mulayam- India TV Hindi
modi mulayam

नई दिल्ली: योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के बाद मंच पर मोदी-मुलायम के बीच बातचीत की ये तस्वीर पिछले दो दिनों से सुर्खियों में है। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम जैसे ही खत्म हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां मौजूद नेताओं से मिल रहे थे। इसी दौरान मुलायम सिंह यादव वहां पीएम मोदी से कुछ कहते हुए दिखे।

सवाल ये उठा कि मुलायम ने मोदी के कान में क्या कहा है...जवाब एक अंग्रेजी अखबार के हवाले से आया है। खबरों के मुताबिक मुलायम ने मोदी से कहा- ‘थोड़ा अखिलेश का ख्याल रखिए इनको (अखिलेश को) सिखाइये।

देखिए वीडियो-

बता दें कि मुलायम ने मोदी के कान में क्या कहा इस पर पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर खूब मज़ाक भी हो रहे थे। लोग उनकी तस्वीरों को जोर-शोर से शेयर कर रहे थे।

ये भी पढ़ें

मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से थोड़ी देर बातचीत की। दोनों की मुलाकात बड़ी ही गर्मजोशी से हुई। हालांकि अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव मंच पर भाजपा नेताओं से मिल-जुल रहे थे, लेकिन जब मोदी वहां पहुंचे, तब उन्होंने कुछ भाजपा नेताओं से मुलाकात की और राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास वाली कुर्सी पर बैठ गए।

तस्वीरों में देखिए मोदी-अखिलेश की मुलाकात-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत