1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जानें क्या कारण था कि पति ने चापड़ से मारकर कि पत्नी की हत्या

जानें क्या कारण था कि पति ने चापड़ से मारकर कि पत्नी की हत्या

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 22, 2017 01:16 pm IST,  Updated : Jun 22, 2017 04:32 pm IST

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि विनोद की पत्नी का किसी गैर पुरुष के साथ अवैध संबंध था। इस बात को लेकर उन पति-पत्नी में आय दिन झगड़े हुआ करते थे।

vinod bisht- India TV Hindi
vinod bisht

नई दिल्ली: बुधवार को दिलशाद गार्डन इलाके में रहने वाले एक शख्स ने जिसका नाम विनोद बताया जा रहा है, मीट काटने वाले चापड़ से अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला का नाम रेखा है जिसकी उम्र 36 साल बताई जा रही है। मां को बचाने की कोशिश में आरोपी ने अपने बड़े बेटे विनीत पर भी चापड़ से हमला किया। जिसकी उम्र केवल 15 बर्ष थी। इस वारदात के बाद पड़ोसियों द्वारा पुलिस को बुलाया गया तथा मौके पर घायल महिला और बेटे को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उसके बेटे विनीत की जान बचाई जा चुकी है। ये भी पढ़ें: कैसे होता है भारत में राष्ट्रपति चुनाव, किसका है पलड़ा भारी, पढ़िए...

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि विनोद की पत्नी का किसी गैर पुरुष के साथ अवैध संबंध था। इस बात को लेकर उन पति-पत्नी में आय दिन झगड़े हुआ करते थे। इस घटना से पहले कई बार विनोद ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी की है। पुलिस ने जब विनोद के साथ काम करने वाले लोगों से पूछताछ कि तो उन्होनें बताया कि हत्या से एक दिन पहले मंगलवार को विनोद ने जमकर शराब पी थी तथा कहीं से मांस काटने वाले चापड़ का भी इंतज़ाम किया था। इन सब बातों से पता चला कि विनोद मंगलवार रात घर पूरी साजिश के साथ हत्या के इरादे से ही पहुंचा था।

घर का दरवाजा खोलते ही वो अपनी पत्नी पर टूट पड़ा और 30 से ज्यादा बार उस पर वार किया। जिससे मौके पर ही उसकी पत्नी की मौत हो गई। सीमापुरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने 15 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से वह चापड़ भी बरामत किया गया जिससे उसने हत्या को अंजाम दिया था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि देर रात वह पी पॉकेट के पास पार्क में छिपा हुआ था और उसने उस चापड़ को भी पार्क में ही छिपा कर रखा था।

ये भी पढ़ें: 500 रुपए में बनवाइए इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस, दुनिया में कहीं भी चलाइए कार

भारत के लिए एससीओ की सदस्यता मिलने के क्या हैं मायने?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत