1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. माता-पिता को दिल्ली स्टेशन पर छोड़, अकेले मथुरा पहुंचा डेढ़ साल का बच्चा

माता-पिता को दिल्ली स्टेशन पर छोड़, अकेले मथुरा पहुंचा डेढ़ साल का बच्चा

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 24, 2020 07:46 am IST,  Updated : Dec 24, 2020 08:00 am IST

स्टेशन पर बातचीत के दौरान हबीबा ने अदनान को अपनी गोद में ले लिया और उसे लेकर ट्रेन की कोच संख्या एस -12 में सवार हो गई। लेकिन जब तक मुस्तकीम और उसकी पत्नी ट्रेन में सवार हो पाते, ट्रेन चल दी और दोनों स्टेशन पर ही रह गए।

when small kid reached mathura from delhi by train leaving his parents behind । माता-पिता को दिल्ली - India TV Hindi
माता-पिता को दिल्ली स्टेशन पर छोड़, अकेले मथुरा पहुंचा डेढ़ साल का बच्चा Image Source : FILE PHOTO

मथुरा. घर से बेंगलुरु जाने के लिए निकले परिवार के साथ रविवार को हुई एक घटना खट्टी-मीठी यादों वाली बन गई, जब उनका डेढ़ साल का बच्चा माता-पिता को छोड़कर अकेले ट्रेन से मथुरा पहुंच गया लेकिन रेलवे की मदद से कुछ ही घंटों में पूरा परिवार फिर साथ था। रेलवे चाइल्ड लाइन के कोऑर्डिनेटर सईद ने बताया कि रविवार की शाम रेलवे नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस (12628) में सवार होने के लिए स्टेशन पहुंचे एक परिवार के साथ यह हादसा हुआ है और माता-पिता स्टेशन पर रह गए हैं जबकि डेढ़ साल का बच्चा ट्रेन में सवार हो गया है।

पढ़ें- रेलवे ने कैंसिल की ये स्पेशल ट्रेनें, यात्रा से पहले देखें लिस्ट, कहीं आपकी ट्रेन शामिल तो नहीं

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर टीम मथुरा स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। प्राप्त सूचना के आधार पर टीम ने बच्चे को उतारा और उसके परिवार को सूचित किया। उन्होंने बताया, ‘‘उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के जटपुराखेड़ा निवासी मुस्तकीम और उसकी पत्नी अपने बच्चे अदनान के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रविवार की शाम साढ़े सात बजे कर्नाटक एक्सप्रेस में सवार होने वाले थे। स्टेशन पर ही उनकी दोस्ती बिजनौर निवासी हबीबा नामक महिला से हुई, जो अपने पति के साथ उसी ट्रेन पर सवार होने वाली थी।’’

पढ़ें- एग्जाम देने जा रहे स्टूडेंट्स को भारतीय रेलवे ने दी बड़ी सहूलियत, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, ये रही जानकारी

उन्होंने बताया कि स्टेशन पर बातचीत के दौरान हबीबा ने अदनान को अपनी गोद में ले लिया और उसे लेकर ट्रेन की कोच संख्या एस -12 में सवार हो गई। लेकिन जब तक मुस्तकीम और उसकी पत्नी ट्रेन में सवार हो पाते, ट्रेन चल दी और दोनों स्टेशन पर ही रह गए। सईद ने बताया कि मुस्तकीम ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे को दी। रेलवे चाइल्ड लाइन ने राजकीय रेलवे पुलिस की मदद से बच्चे को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया, ‘‘देर रात डेढ़ बजे मुस्तकीम और उसकी पत्नी इंटरसिटी एक्सप्रेस से मथुरा पहुंचे। सामान्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चा उन्हें सौंप दिया गया।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत