1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कौन हैं दिल्ली कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा? जानिए बैकग्राउंड

कौन हैं दिल्ली कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा? जानिए बैकग्राउंड

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2019 08:14 pm IST,  Updated : Oct 23, 2019 08:18 pm IST

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से बुधवार को जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुभाष चोपड़ा को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

DPCC president Subhash Chopra- India TV Hindi
DPCC president Subhash Chopra Image Source : FACEBOOK

नई दिल्ली: कांग्रेस ने सुभाष चोपड़ा को अपनी दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का यह पद पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन के बाद 20 जुलाई से खाली था। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से बुधवार को जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुभाष चोपड़ा की दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है।

कौन हैं सुभाष चोपड़ा?

दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से सुभाष चोपड़ा तीन बार विधायक रह चुके हैं। सुभाष चोपड़ा ने कालकाजी विधानसभा सीट से पहली बार 1998 में चुनाव जीता था। वह लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पर संभालने का अनुभव भी है। दरअसल, सुभाष चोपड़ा पहले भी दिल्ली कांग्रेस चीफ रह चुके हैं। इतना ही नहीं सुभाष चोपड़ा दिल्ली विधानसभा में स्पीकर भी रह चुके हैं।

कीर्ति आजाद को भी मिली जिम्मेदारी

पूर्व सांसद कीर्ति आजाद को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर आजाद ने इस नियुक्ति के साथ लंबे समय बाद दिल्ली की राजनीति में वापसी की है। भाजपा में रहते हुए वह दरभंगा से सांसद रहे। उनके पिता भगवत झा आजाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत