1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विश्व पर्यावरण दिवस पर क्यों चुना मोदी ने कदंब का ही पेड़

विश्व पर्यावरण दिवस पर क्यों चुना मोदी ने कदंब का ही पेड़

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 05, 2015 06:08 pm IST,  Updated : Jun 07, 2015 01:41 pm IST

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने निवास पर कदंब का एक पौधा लगाया। सवाल ये है कि मोदी ने इस मौक़े पर कदंब के पौधे को ही क्यों

पर्यावरण की दृष्टि से ये जंगलों को फिर से हरा भरा करने, मिट्टी को उपजाऊ बनाने और सड़कों की शोभा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह तेज़ी से बढ़ता है और छे से आठ वर्षों में अपने पूरे आकार में आ जाता है। इसलिए जल्दी ही बहुत-सी जगह को हरा भरा कर देता है।

इसके अलावा विशालकाय होने के कारण इसकी  ढ़ेर-सी पत्तियाँ झड़ती हैं जो ज़मीन को उपजाऊ बनाती हैं। सजावटी फूलों के लिए इसका व्यवसायिक उपयोग होता है साथ ही इसके फूलों का प्रयोग एक विशेष प्रकार के इत्र को बनाने में भी किया जाता है।

इससे दवा विकसित की है जो टाइप-२ डायबिटीज का उपचार कर सकती है।

वो कौन सी कविता थी जो खींच लाई मोदी को कदंब की तरफ? जानने के लिए देखें अगला पेज।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत