1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जंगली भालू ने शहर में मचाया उत्पात, चार को घायल कर नाले में गिरा

जंगली भालू ने शहर में मचाया उत्पात, चार को घायल कर नाले में गिरा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 07, 2016 11:40 pm IST,  Updated : Apr 07, 2016 11:40 pm IST

जाजपुर: एक जंगली भालू आज सुबह यहां शहर की सीमा में घुस आया और जाजपुर रोड़ और इसके आस-पास के इलाके के चार लोगों को घायल कर दिया। हालांकि बाद में भागने के प्रयास में

Wild bear injured 4 in the city- India TV Hindi
Wild bear injured 4 in the city

जाजपुर: एक जंगली भालू आज सुबह यहां शहर की सीमा में घुस आया और जाजपुर रोड़ और इसके आस-पास के इलाके के चार लोगों को घायल कर दिया। हालांकि बाद में भागने के प्रयास में वह एक नाले में गिरकर फंस गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोरडा इलाके में सुबह करीब छह बजे एक जंगली भालू ने हमला करके एक महिला समेत कुल चार लोगों को घायल कर दिया।

भालू ने मुख्य रूप से सड़क से गुजरने वालों और सुबह की सैर करने वाले व्यक्तियों पर हमला किया। बाद में स्थानीय लोगों ने उस पर पथराव किया। कटक के डीएफओ सुदर्शन बेहरा ने बताया कि भागने की कोशिश में वह पुरानी पुलिस चौकी के करीब एक नाले में गिर गया और फंस गया।

वन अधिकारियों ने बताया कि उन्हें स्थानीय निवासियों ने फोन पर इस घटना के बारे में बताया, जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे। बेहरा ने बताया कि भालू को पकड़ने के लिए नंदनकानन चिडि़याघर के विशेषज्ञों को बुलाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत