1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा में अपने ही बच्चे को बेचने वाली महिला गिरफ्तार

गोवा में अपने ही बच्चे को बेचने वाली महिला गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 07, 2018 02:06 pm IST,  Updated : Apr 07, 2018 02:06 pm IST

सभी आरोपी परनेम तहसील के रहने वाले हैं। शैला पाटिल मूलत: पुणे की रहने वाली है। अपने बच्चे को बेचने के लिये उसने अपने मित्रों गोसावी और दामाजी से यह कहकर मदद मांगी थी कि उसे पैसों की सख्त जरूरत है। गोसावी और दामाजी ने मोरजे से संपर्क किया। मोरजे विवाहित लेकिन नि: संतान है और कथित रूप से वह एक बच्चा खरीदना चाहता था।

Woman arrested in Goa for 'selling' her 11-month-old child- India TV Hindi
गोवा में अपने ही बच्चे को बेचने वाली महिला गिरफ्तार  

पणजी: गोवा में अपने 11 महीने के बेटे को दो लाख रुपये में कथित रूप से बेचने वाली 32 वर्षीय एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे के पिता की शिकायत पर कल उसकी मां शैला पाटिल, कथित खरीदार अमर मोरजे (32) और बच्चे को बेचने में कथित रूप से महिला की मदद करने वाले उसके मित्रों योगेश गोसावी (42) एवं अनंत दामाजी (34) को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच कर रहे पोंडा पुलिस थाने के निरीक्षक हरीश मडकाईकर ने कहा कि शैला ने अपने पति को अंधेरे में रखकर कथित रूप से बच्चा बेचा था क्योंकि उसे पैसों की जरूरत थी।

सभी आरोपी परनेम तहसील के रहने वाले हैं। शैला पाटिल मूलत: पुणे की रहने वाली है। अपने बच्चे को बेचने के लिये उसने अपने मित्रों गोसावी और दामाजी से यह कहकर मदद मांगी थी कि उसे पैसों की सख्त जरूरत है। गोसावी और दामाजी ने मोरजे से संपर्क किया। मोरजे विवाहित लेकिन नि: संतान है और कथित रूप से वह एक बच्चा खरीदना चाहता था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि23 मार्च को बच्चा मोरजे को सौंप दिया गया। निरीक्षक मडकाईकर ने बताया कि घटना के वक्त शैला का पति घर पर नहीं था और घर लौटने पर उसे घटना की जानकारी मिली। इ सके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के मानव तस्करी रोधी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत