1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड: चोटी काटने वाले गिरोह का सदस्य होने के शक में महिला की पीटपीटकर हत्या

झारखंड: चोटी काटने वाले गिरोह का सदस्य होने के शक में महिला की पीटपीटकर हत्या

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 21, 2017 07:10 am IST,  Updated : Aug 21, 2017 07:10 am IST

झारखंड के साहिबगंज जिले में एक महिला की उग्र भीड़ ने कथित तौर पर पीटपीटकर हत्या कर दी। उस महिला पर चोटी काटने वाले गिरोह का सदस्य होने का संदेह था।

चोटी काटने वाले गिरोह- India TV Hindi
चोटी काटने वाले गिरोह

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले में एक महिला की उग्र भीड़ ने कथित तौर पर पीटपीटकर हत्या कर दी। उस महिला पर चोटी काटने वाले गिरोह का सदस्य होने का संदेह था। (दुश्मन को बर्बाद करने के लिए मिसाइल से लैस होंगे भारतीय सेना के ये दमदार टैंक)

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना राधानगर थाना के अंतर्गत मीरनगर गांव में कल हुई। तीन अन्य लोगों जिनपर उग्र भीड़ ने गिरोह का सदस्य होने के संदेह में हमला किया था, उन्हें बचा लिया गया।

जिले में किसी महिला की चोटी काटे जाने की कोई घटना नहीं होने की बात करते हुए पुलिस अधीक्षक पी मुरुगन ने कहा कि इस तरह की घटनाओं की खबरें अफवाह हैं। रांची में एक आधिकारिक विग्यप्ति में आज बताया गया कि झाारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने महिलाओं की हत्या को लेकर चिंता जताई और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत