1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लक्ष्मी का उपाय पूछा, 10 लाख लिए और जिंदा जला डाला, जानिए क्या है पूरा मामला

लक्ष्मी का उपाय पूछा, 10 लाख लिए और जिंदा जला डाला, जानिए क्या है पूरा मामला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 30, 2015 06:06 pm IST,  Updated : Oct 30, 2015 07:29 pm IST

नई दिल्ली: साउथ इस्ट दिल्ली के सराय काले खां में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 30 वर्षीय शादीशुदा महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी को जिंदा जला डाला। अस्पताल में इलाज

लक्ष्मी का उपाय पूछा, 10...- India TV Hindi
लक्ष्मी का उपाय पूछा, 10 लाख लिए और जिंदा जला डाला

नई दिल्ली: साउथ इस्ट दिल्ली के सराय काले खां में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 30 वर्षीय शादीशुदा महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी को जिंदा जला डाला। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस प्रक्रिया में वह खुद भी झुलस गयी। इस मामले में आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा के मुताबिक सराय काले खां पुलिस चौकी प्रभारी ललित कुमार को 27 अक्टूबर को ढाई बजे सूचना मिली थी कि नांगली रजापुर में स्थित यश गेस्ट हाउस में एक व्यक्ति जल गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता लगा कि एक महिला और एक पुरुष जले हैं और दोनों को पीसीआर वैन ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचकर पता लगा कि राजस्थान निवासी 53 वर्षीय गजानन को 100 फीसदी जली हालत में भर्ती कराया गया। रिंकू उर्फ सुनीता अस्पताल में इलाज के दौरान फरार हो गई।

पुलिस ने गजानन का बयान लिया तो उसने कहा कि वह सुनीता के साथ गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। सुनीता ने उसके ऊपर केरोसीन तेल डालकर जला दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान गजानन की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी।

जलाने का कारण
आरोपी सुनीता ने बताया कि वह करीब चार साल पहले गजानन के संपर्क में आई थी जब वह चांदनी चौक स्थित गौरीशंकर मंदिर आती थी। मंदिर के बाहर गजानन पूजा का सामान बेचता था। आए दिन वह गजानन से घर में लक्ष्मी आने का उपाय पूछा करती थी। मुलाकात होने के बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। इसके बाद दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए। गजानन सुनीता पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। गजानन ने अपने गांव में करीब 18 लाख रुपये का प्लाट बेचा था और इनमें से 10 लाख सुनीता ने ले लिए थे। कुछ समय से सुनीता ने गजानन का फोन उठाना बंद कर दिया था। इस पर गजनान अलग-अलग नंबरों से फोन कर उसे धमकाने लगा कि अगर उसने उसका फोन नहीं उठाया तो वह उसके पति को सबकुछ बता देगा। साथ में 10 लाख रुपये भी वापस मांगने लगा था और शादी का दबाव डाल रहा था। इस पर सुनीता ने गजानन की हत्या की साजिश रच डाली।

कैसे दिया साजिश को अंजाम?
अपनी साजिश के मुताबिक सुनीता यश गेस्ट हाउस में गजानन से मिलने पहुंची। यहां पर जब गजानन सो गया तो सुनीता ने केरोसीन तेल डालकर उसे जला दिया। आग लगने के बाद वह बाथरूम के रास्ते से बाहर निकल गई थी। फिर आग लगने का शोर मचा दिया। इसके बाद वह कमरे में अपना सामान लेने गई थी तभी वह जल गई थी। गेस्ट हाउस में कमरा लेते समय दोनों ने एक-दूसरे को पति-पत्नी बताया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत