1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आगरा: महिला को जबरन कार में खींचा, फिर फटे कपड़ो में बेहोश मिली महिला

आगरा: महिला को जबरन कार में खींचा, फिर फटे कपड़ो में बेहोश मिली महिला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 06, 2015 08:11 pm IST,  Updated : Aug 06, 2015 08:13 pm IST

नई दिल्ली: ताजनगरी आगरा में महिला अब सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला आगरा के थाना सदर के सेवला जाट का है जहा एक महिला को उसके ही तीन पड़ोसी युवको ने कार में खींचकर जबरन

आगरा: महिला को जबरन कार...- India TV Hindi
आगरा: महिला को जबरन कार में खींचा, बलात्कार की आशंका

नई दिल्ली: ताजनगरी आगरा में महिला अब सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला आगरा के थाना सदर के सेवला जाट का है जहा एक महिला को उसके ही तीन पड़ोसी युवको ने कार में खींचकर जबरन ले गए। उसके बाद महिला को चलती गाडी से फेंक कर आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला के परिजनों ने बताया की महिला सड़क किनारे बदहवास हालत में मिली महिला के कपडे भी फटे मिले जिससे महिला से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।

परिजनों के मुताबिक पीड़ित महिला देर शाम घर से बाहर काम से गयी थी जहा कार सवार लोगो ने उसे अगवा कर लिया। फिलहाल महिला को एस एन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने तीनो आरोपी महावीर, पिंटू और गुड्डू के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे अपराधिक मामलों के चलते ताजनगरी में महिला सुरक्षा पर अब सवाल उठ रहे है।

आरोप है कि महिला को जबरदस्ती गाडी में खींचा गया मामले में इलाके के कुछ लोग शामिल है। महिला ने कुछ लोगों का नाम बताया है जिसमें पिंटू, गुलाब और महावीर है। महिला को गाडी में खींच कर उसके मुँह पर एक रुमाल लगाया है। उसके बाद उसे पता नहीं उसके साथ क्या हुआ। फिर चलती गाड़ी  में से उसे फेंका दिया गया। महिला की हालत बहुत गंभीर है उसके सरीर पर बहुत निशान है आशंका यह भी जताई जा रही है कि उसके साथ बलात्कार हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत