1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्वास्थ्य केंद्र से गायब थे डॉक्टर और नर्स, महिला ने अस्पताल की बैंच पर दिया बच्चे को जन्म, हुई मौत

स्वास्थ्य केंद्र से गायब थे डॉक्टर और नर्स, महिला ने अस्पताल की बैंच पर दिया बच्चे को जन्म, हुई मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 25, 2021 11:41 pm IST,  Updated : Jul 25, 2021 11:41 pm IST

हरियाणा के जींद जिले के सफीदों के मुआना गांव के स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने बेंच पर ही शिशु को जन्म दे दिया। हालांकि, कुछ ही समय में नवजात की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य केंद्र से गायब थे डॉक्टर और नर्स, महिला ने अस्पताल की बैंच पर दिया बच्चे को जन्म, हुई मौत- India TV Hindi
स्वास्थ्य केंद्र से गायब थे डॉक्टर और नर्स, महिला ने अस्पताल की बैंच पर दिया बच्चे को जन्म, हुई मौत Image Source : PTI/FILE

जींद: हरियाणा के जींद जिले के सफीदों के मुआना गांव के स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने बेंच पर ही शिशु को जन्म दे दिया। हालांकि, कुछ ही समय में नवजात की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने दावा किया कि प्रसव पीड़ा होने पर कृष्णा नामक महिला जब स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तो वहां सफाई कर्मचारी के अलावा कोई नहीं मिला। 

उन्होंने बताया कि वहां न तो डाक्टर और न ही नर्स मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि सफाईकर्मियों से नंबर लेकर नर्स को फोन मिलाया तो उसने कहा कि उसके पास सोमवार दोपहर दो बजे तक कोई समय नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद गर्भवती महिला को स्वास्थ्य केंद्र की बेंच पर लिटाया गया और वह दर्द से करीब तीन घंटे तक वहां तड़पती रही।

ग्रामीणों ने बताया कि घंटों की पीड़ा के बाद महिला ने स्वास्थ्य केंद्र की बेंच पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। नवजात की कुछ ही देर में मौके पर ही मौत हो गई। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनजीत सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और वो इस मामले में जांच करवाएंगे तथा जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत