गाजियाबाद: देशभर में जहां महिलाएं करवाचौथ के त्योहार को धूमधाम से मना रही है वहीं इस दिन गाजियाबाद में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही फोरेंसिक टीम मृतका के घर जांच में जुट गई है।
घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शक्तिखंड की है। परिजनों के मुताबिक राजबाला दोपहर में घर पर अकेली थी। तभी किसी ने उसके हाथ पैर बांध कर गला रेत उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आशंका है कि हत्या में करीबी का हाथ है क्योंकि घर में चाय के दो कप मिले है और कोई फोर्स एंट्री भी नही है। घटनास्थल से एक सिम कार्ड और उस्तरा भी बरामद हुआ है जिससे हत्या की गई।
राजबाला ने आज अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा था लेकिन अफसोस कि एक लूटेरे के नापाक ईरादों ने उसकी जिंदगी छीन ली। घर में लूट के ईरादे से दाखिल हुए लूटेरे ने बंधक बना कर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गया। राजबाला की बेटी नेहा स्कूल से जब घर पहुंची तो नजारा देख कर वो चौंक गई। उसकी मां खून से लथपथ बेड पर पड़ी हुई थी। आनन फानन मे पड़ोसियों की मदद से राजबाला को पास के शांति गोपाल हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची फिल्ड यूनिट की टीम ने अपनी फोरेंसिक जांच शुरू कर दी। मौके पर घर मे मिले दो चाय कर कप और वहा मिला एक सिम कार्ड ही है जिससे ये साफ होता है कि हत्या करने वाला कोई जानकार है। पुलिस की मानें तो हत्या किसी जानकार ने की है और लूट दर्शाने के लिए सामान को तितर बितर किया गया है।