1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दूसरी शादी के लिये मां ने की बेटे की हत्‍या

दूसरी शादी के लिये मां ने की बेटे की हत्‍या

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 11, 2015 02:41 pm IST,  Updated : Aug 11, 2015 02:42 pm IST

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे में एक कलयुगी मां की अजीबो गरीब करतूरत सामने आई है। पुलिस ने दावा किया है कि दूसरी शादी करने की चाहत में उसने अपने विकलांग 13 साल के बेटे

दूसरी शादी के लिये मां...- India TV Hindi
दूसरी शादी के लिये मां ने की बेटे की हत्‍या

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे में एक कलयुगी मां की अजीबो गरीब करतूरत सामने आई है। पुलिस ने दावा किया है कि दूसरी शादी करने की चाहत में उसने अपने विकलांग 13 साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। महिला ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक महिला की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी और उसने अपने पति से तलाक के लिए अर्जी दायर कर रखी थी। महिला रेखा बालपांडे वाकड़ेवाड़ी की एक प्राइवेट फर्म में प्रशासनिक कर्मचारी के तौर पर काम करती है। रेखा पर अपने बेटे चैतन्य को 5 अगस्त को तिंगरीनगर स्थित घर में बल्ले से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। चैतन्य छठी क्लास में पढ़ता था।

रेखा ने 5 अगस्त को अपने बेटे को खूब पीटा था और उसे उसी हालत में घर में छोड़कर चली गई। शाम को जब वह ऑफिस से वापस आई, तब तक उसका बेटा मर चुका था। बाथरूम के पास पड़ी बेटे की लाश को वह हॉस्पिटल ले गई, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम में कई आंतरिक चोटों की वजह से मौत की बात सामने आई।

रेखा को अगले ही दिन अपने बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। 7 अगस्त को पुलिस ने रेखा के मकान मालिक सुमित सुनील (25) को भी बच्चे की हत्या में हाथ होने के संदेह में गिरफ्तार किया। पुलिस ने पाया कि रेख कई बार सुमित के पास जाती थी और उसने कई बार फोन भी किया था।

डीसीपी सुधीर हिरेमथ ने बताया, 'शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि रेखा दोबारा शादी करना चाहती थी और चैतन्य से छुटकारा पाना चाहती थी।' रेखा के पति तरुण के साथ उसकी शादी को 15 साल हो चुके हैं और उनकी तलाक की अर्जी दायर की जा चुकी थी। ऐसे में कोर्ट के आदेश पर चैतन्य की कस्टडी उसकी मां रेखा को दे दी गई थी, लेकिन वह बच्चे से छुटकारा चाहती थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत