1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिला SI ने केस निपटाने के लिये मांगे 5 हजार रुपए!

महिला SI ने केस निपटाने के लिये मांगे 5 हजार रुपए!

 Written By: Abhilash Srimaali
 Published : Nov 05, 2015 01:33 pm IST,  Updated : Nov 05, 2015 01:35 pm IST

ग्वालियर: मारपीट के मामले को निपटाने के लिए ग्वालियर के थाटीपुर थाने की महिला सब इंस्पेक्टर सुरुचि शिवहरे का पीडि़त को धमका कर 5 हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया है। बातचीत में सुरुचि

महिला SI ने केस निपटाने...- India TV Hindi
महिला SI ने केस निपटाने के लिये मांगे 5 हजार रुपए!

ग्वालियर: मारपीट के मामले को निपटाने के लिए ग्वालियर के थाटीपुर थाने की महिला सब इंस्पेक्टर सुरुचि शिवहरे का पीडि़त को धमका कर 5 हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया है। बातचीत में सुरुचि ने दो हजार रुपए वसूलने की हामी भरी है।

शिवहरे का ऑडियो टेप आने के बाद एसपी हरिनारायण चारी मिश्रा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुये सब इंस्पेक्टर को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिया है साथ ही इस मामले की जांच एडिशनल एसपी को सौंप दी है।

पूरे 6 मिनट 30 सैकेंड की ऑडियो रिकार्डिंग मार्च माह की है लेकिन एसपी के पास यह बुधवार को पहुंची। ऑडियो में बातचीत के बीच में किसी राजकुमार के नाम का भी जिक्र है, जिसके जरिए मध्यस्थता की गई है। रिकार्डिंग में टीआई विजय तोमर के पास मामला पहुंचने पर ज्यादा से निपटने की बात भी कही गई है।

आरोपी के घर में शादी थी वह मामले को निपटाना चाहता था इसलिए उसने सब इंस्पेक्टर से फोन पर संपर्क किया। जो बात हुई उसे रिकॉर्ड कर लिया। करीब 5 महीने तक बात को दबाए रहा बुधवार को पुलिस अधिकारियों को माजरा बताया।

इस तरह धमका कर मांगे पैसे

युवक : मैडम बात हो गई है।

सुरुचि : बात नहीं हुई है, अब मैं आ रही हूं, तुम्हारे घर। या फिर तुम आ जाओ अच्छी तरह से ।
युवक : मैडम लेन-देन की बात भी हो गई है।
सुरुचि : दो हजार रुपए में काम होता है क्या, सब्जी मंडी है क्या ? अभी वकील करोगे तो भी छोटी मोटी कार्रवाई तो करना पड़ेगी, वर्ना जेल जाओगे। टीआई के पास जाओगे तो जाने कितने रुपए से नपोगे।
युवक : मैडम मेरे घर में शादी है दो दिन रुक जाओ..
सुरुचि : घर में शादी है तो बेइज्जती क्यों करवाते हो। तुम्हारे घर आकर किसी को भी उठा ले जाऊंगी।
( इसके बाद महिला सब इंस्पेक्टर सुरुचि लेनदेन की बात तय करने के लिए अपनी दोस्त और कथित महिला अधिकारी को फोन देती है। इसके बाद कथित महिला अधिकारी युवक से कहती है-
तुम झगड़ा क्यों करते हो। मैं बोलती हूं सुरुचि कि वो तुम्हारे घर फोर्स लेकर दबिश देगी और तुमको उठवाएंगी। तुम्हारे घर शादी-वादी से हमें क्या मतलब। मैं तुम्हारे लिए विजय से बात करती हूं। (विजय थाटीपुर थाने के तत्कालीन टीआई थे)
इसके बाद कथित महिला अधिकारी फिर से फोन सब इंस्पेक्टर सुरुचि शिवहरे को दे देती है।
सुरुचि : अब तुम अब नेता-वेता के चक्कर में मत पड़ो, मुझसे डायरेक्ट मिलो। दस लोगों के पास जाओगे तो दस बात होगीं और बात बढ़ेगी।
युवक : मैं थाने नहीं आऊंगा, मुझसे थाने न आने के लिए कहा है।
सुरुचि : तुम डरो मत मुझपर भरोसा रखो, पैसे दे जाओ मैं सारी कार्रवाई करती रहूंगी। कोई दिक्कत नहीं आएगी मेरी तरफ से, मैं तुमको सपोर्ट कर रही हूं और तुम मुझसे डर रहे हो। कल पक्का आ रहे हो न.., मेरी बात सुनो एक पैसा कम नहीं होगा, पांच हजार से... अभी मुझे सिर्फ दो हजार रुपए ही दिए हैं। पांच हजार रुपए तो लगेंगे। मैं टीआई से केस पर साइन करवाने जाऊंगी तो उनको भी तो कुछ देना पड़ेगा। पक्का तो कल दस बजे तक थाने में आ जाना मैं कोई फोन नहीं करूगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत