1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पति घर छोड़कर गया तो पत्नी ने बेच दिया बच्चा, 45 हजार में किया सौदा

पति घर छोड़कर गया तो पत्नी ने बेच दिया बच्चा, 45 हजार में किया सौदा

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 13, 2020 08:27 am IST,  Updated : Aug 13, 2020 08:27 am IST

हैदराबाद में पति द्वारा छोड़कर चले जाने से एक महिला ने अपनी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए दो महीने के अपने बेटे को 45,000 रुपये में कथित रूप से बेच दिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

हैदराबाद: हैदराबाद में पति द्वारा छोड़कर चले जाने से एक महिला ने अपनी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए दो महीने के अपने बेटे को 45,000 रुपये में कथित रूप से बेच दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पति ने लौटने के बाद शिकायत दर्ज करायी और उसके आधार पर शिशु का पता लगाया गया और मां समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस के मुताबिक, तीन अगस्त को किसी मामूली बात पर कहासुनी होने पर इस महिला का पति घर छोड़कर चला गया, ऐसे में वित्तीय परेशानी से घिर गयी इस महिला ने अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए अपने बेटे को बेच दिया। 

पुलिस के अनुसार, आठ अगस्त को यह व्यक्ति घर लौटा और पत्नी से बच्चे के बारे में पूछा। उसने उसे बताया कि कुछ बिचौलियों के मार्फत उसने बच्चा बेच दिया। उसके बाद इस व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी और इस शिकायत के आधार पर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत