1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिला ने मकान मालिक पर यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप, मेट्रो स्टेशन पर खुदकुशी की कोशिश

महिला ने मकान मालिक पर यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप, मेट्रो स्टेशन पर खुदकुशी की कोशिश

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2019 11:27 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 11:27 pm IST

 दिल्ली में 31 वर्षीय महिला ने बृहस्पतिवार को कथित रूप से मेट्रो ट्रेन की पटरी पर कूद आत्महत्या की कोशिश की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। महिला ने मकान मालिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

Delhi Metro- India TV Hindi
Delhi Metro

नयी दिल्ली: दिल्ली में 31 वर्षीय महिला ने बृहस्पतिवार को कथित रूप से मेट्रो ट्रेन की पटरी पर कूद आत्महत्या की कोशिश की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। महिला ने मकान मालिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने कहा कि करीब 11 बजे इंद्रलोक स्टेशन पर महिला ने अपने दो बच्चों के साथ रेल की पटरी पर कूदने की कोशिश की। 

महिला शायद अपने बच्चों के साथ अपना भी जान देना चाहती थी। उसका दस साल का लड़का और 12 साल की लड़की है। लेकिन लड़के ने अपनी मां से हाथ छुड़ाकर उसके इरादों के बारे में वहां सीआईएसएफ के एक जवान बता दिया। अधिकारियों ने कहा कि केन्द्रीय औद्योगिक सु्रक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक टीम तुरंत वहां पहुंची और महिला को रोककर स्टेशन नियंत्रण कक्ष ले गई। 

महिला ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि उसका पति ऑस्ट्रेलिया में काम करता है और पति की गैर-मौजूदगी में मकान मालिक ने उसका यौन उत्पीड़न किया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने कहा कि उसने मोती नगर पुलिस थाने में कथित यौन हमले के खिलाफ शिकायत दी लेकिन जब कोई नतीजा नहीं निकला तो उसने बच्चों के साथ अपनी भी जान देने का फैसला किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत