हरदा: मध्यप्रदेश के हरदा जिले में एक महिला अधिकारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। महिला अधिकारी घूस लेते हुए कैमरे में कैद हुई है और ये वीडियो वायरल हो चुका है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कलेक्टर ने अधिकारी को पद से हटाते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।
क्या है पूरा मामला ?
वीडियो में जो महिला अधिकारी है उनका नाम कुमुद मदनकर है। वो मध्य प्रदेश के हरदा में महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी थीं। वीडियो में वो एक अधिकारी की नियुक्ति के बदले 20 हजार की रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में लेडी अफसर रुपये लेते दिख रही हैं लेकिन महिला अधिकारी ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है। महिला अधिकारी के घूस लेने का ये वीडियो वायरल हो चुका है।
हालांकि महिला अधिकारी ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है। लेकिन तस्वीरों वो साफ-साफ रुपये लेते दिख रही हैं। आरोप लगने के बाद हरदा के कलेक्टर ने महिला अधिकारी को पद से हटा दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
रिश्वतखोर अफसर का वीडियो देखिए-