1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डेढ़ साल की बच्ची को लेकर महिला कूदी ट्रेन के आगे

डेढ़ साल की बच्ची को लेकर महिला कूदी ट्रेन के आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 14, 2016 04:42 pm IST,  Updated : Jan 14, 2016 04:44 pm IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना परतापुर क्षेत्र में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी करीब डेढ़ साल की बच्ची के साथ कथित रूप से ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।

uttar pradesh- India TV Hindi
uttar pradesh

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना परतापुर क्षेत्र में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी करीब डेढ़ साल की बच्ची के साथ कथित रूप से ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े:Video: बेरहम बहू ने सास की सिलबट्टे से की पिटाई, हुई अरेस्ट

जिला पुलिस ने आज बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले का निवासी विवेक जो की 38 साल का है, वह मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में अपनी पत्नी पूनम और अपनी डेढ़ साल की बच्ची दीक्षा के साथ किराये के एक मकान में रह रहा है।

पति-पत्नी के बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते कल रात पूनम अपनी डेढ़ साल की बच्ची को लेकर घर से निकल गई और थाना परतापुर क्षेत्र के जुर्रानपुर फाटक पर सामने से आ रही ट्रेन के सामने बच्ची समेत कूद गई जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने कल रात ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भिजवा दिया था। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं कर पाई थी। हालांकि आत्महत्या की असल वजह अबी तक सामने नहीं आई है।
मां-बेटी के शव की शिनाख्त आज सुबह हुई जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतकों  के परिजन घटना के लिए मृतक के पति को जिम्मेदार बता रहे हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नही दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत