1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'शायद देश के दलित, महिला, ओबीसी,​ किसानों के बेटे मंत्री बनें ये बात कुछ लोगों को रास नहीं आती है'

'शायद देश के दलित, महिला, ओबीसी,​ किसानों के बेटे मंत्री बनें ये बात कुछ लोगों को रास नहीं आती है'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2021 11:27 am IST,  Updated : Jul 19, 2021 11:27 am IST

आज संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इस सत्र की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए मंत्रियों का परिचय करवाने के लिए जैसे ही खड़े हुए विपक्ष की तरफ से हंगामा शुरू हो गया।

Women, Dalits, tribals have become Ministers some people are not happy says PM Modi सदन में मंत्रियो- India TV Hindi
सदन में मंत्रियों का परिचय करवाने उठे थे PM मोदी, हुआ भारी शोर-शराबा Image Source : ANI/LOK SABHA

नई दिल्ली. आज संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इस सत्र की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए मंत्रियों का परिचय करवाने के लिए जैसे ही खड़े हुए विपक्ष की तरफ से हंगामा शुरू हो गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के कई बार समझाने के बाद भी विपक्षी दलों ने हंगामा करना बंद नहीं किया।

हंगामे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं सोच रहा था कि आज सदन में एक उत्साह का वातावरण होगा क्योंकि बहुत बड़ी मात्रा में हमारी महिला सांसद मंत्री बनी हैं, आज मुझे खुशी होती कि  बहुत बड़ी मात्रा में हमारे दलित भाई मंत्री बने हैं, खुशी होती कि आज हमारे आदीवासी साथी बड़ी मात्रा में मंत्री बने हैं। उनका परिचय करने का आनंद होता।"

उन्होंने कहा कि इस बार सदन में हमारे साथी सांसद जो किसान परिवार से हैं, ग्रामीण परिवेश से हैं, सामाजिक और आर्थिक तौर पर पिछड़े वर्ग से हैं, बहुत बड़ी मात्रा में उनको मंत्रीपरिषद में मौका मिला, उनको परिचय कराने का गौरव किया गया होता, लेकिन शायद देश के दलित मंत्री बने, महिला मंत्री बने, ओबीसी मंत्री बने, किसानों के बेटे मंत्री बने, ये बात कुछ लोगों को रास नहीं आती है। इसलिए उनका परिचय तक नहीं होने देते हैं, मंत्रिमंडल में नवनियुक्त सदस्यों को लोकसभा में इंट्रोड्यूस समझा जाए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत