उत्तर प्रदेश- यूपी के बहराइच में एक महिला अस्पताल से एक बृद्ध विधवा महिला को दस महीने में पांच बार माँ बना दिया गया। उसके नाम से चौदह-चौदह सौ रूपये का पांच बार भुकतान भी कर दिया गया।
बूढ़ी ननकई की उम्र तकरीबन 50 साल हो चली है और इनके पति को मरे करीब 25 साल हो चुके हैं। लेकिन बीते दस महीने में इन्हें बहराइच के महिला अस्पताल से 5 बार जननी सुरक्षा योजना के तहत चौदह सौ रुपये की रकम का भुगतान किया जाता रहा है। इस पूरी घटना के बारे में जब हमने ननकई को बताया तो वह खुद हैरान रह गईं। ननकई का कहना है कि मेरे पति को मरे हुए पच्चीस साल हो गए है मुझे कोई जानकारी नहीं है
इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि जिस पैसे का भुगतान हुआ है वह पैसा ननकई को नहीं मिला। ननकई अपनी पासबुक दिखाते हुए साफ करती हैं कि यह पैसा कहाँ गया उन्हें नहीं मालूम लेकिन उनके पास नहीं आया है।
जाहिर है कि अखिलेश सरकार में योजनाओं के नाम पर पैसे की बंदर बांट चल रही है। बहरहाल जननी सुरक्षा योजना घोटाले में कारवाही करते हुए 5 लोगो को CMO द्वारा निलंबित किया गया है तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फखर पर पर तैनात डॉ प्रताप गौतम व एक फार्मेसिस्ट का स्थानांतरण कर जिला अधिकारी द्वारा मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।