1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिलाओं की रज़ामंदी से होते हैं रेप: तोताराम यादव

महिलाओं की रज़ामंदी से होते हैं रेप: तोताराम यादव

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 06, 2015 06:47 pm IST,  Updated : Jun 06, 2015 06:51 pm IST

लखनऊ: एक तरफ जहां पूरे देश में महिलाओं के साथ बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर चिंता ज़ाहिर की जा रही है वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में पैक्सफेड के चेयरमैन तोताराम यादव एक ऐसा बयान दे

महिलाओं की रज़ामंदी...- India TV Hindi
महिलाओं की रज़ामंदी से होते हैं रेप: तोताराम यादव

लखनऊ: एक तरफ जहां पूरे देश में महिलाओं के साथ बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर चिंता ज़ाहिर की जा रही है वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में पैक्सफेड के चेयरमैन तोताराम यादव एक ऐसा बयान दे दिया जिससे अखिलेश यादव की सरकार को मुंह छुपाना मुश्किल पड़ सकता है।

तोताराम यादव ने मैनपुरी में एक कार्यक्रम में बहुत ही बेबाक ढंग से कह डाला कि बलात्कार जैसी कोई चीज़ होती ही नहीं है और महिलाएं बक़ायदा रज़ामंदी से अपना रेप करवाती हैं।

उन्होंने तो ये तक दावा कर डाला कि महिलाओं के साथ कभी रेप हो ही नहीं सकता। रेप कराने के बाद लोग सरकार को दोष देते हैं। अधिकांश लोग कहते हैं कि सरकार की कानून-व्यवस्था खराब है। जब कोई अपनी मर्जी से रेप करा लेगा तो फिर सरकार क्या करेगी।

तोताराम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं नहीं होती। पहले तो सब मर्ज़ी से होता है लेकिन जब मामला उछल जाता है तो इसे रेप का रूप दे दिया जाता है।

तोताराम यादव मैनपुरी में यूपी में बढ़ रहे दुष्कर्म की घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

सहकारिता विभाग की कार्यदायी संस्था पैक्सफेड के चेयरमैन तोताराम यादव तीन वर्ष पहले भी अपने पुत्र को तदर्थ रूप में लिपिक नियुक्त करने के बाद चर्चा में आए थे। उनके ऊपर पैक्सफेड ने तदर्थ नियुक्तियों में बड़े पैमाने पर गड़बडिय़ां के आरोप हैं। पैक्सफेड के चेयरमैन तोताराम के पुत्र के साथ उनके कई रिश्तेदार यहां पर नियुक्त हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत