1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तानी सीमा पर आतंकियों से कड़ाई से निपटने के लिए नहीं हिचकेगी सेना: आर्मी चीफ

पाकिस्तानी सीमा पर आतंकियों से कड़ाई से निपटने के लिए नहीं हिचकेगी सेना: आर्मी चीफ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 15, 2019 02:33 pm IST,  Updated : Jan 15, 2019 02:33 pm IST

रावत ने कहा कि पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा पर आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए भारतीय सेना कड़े कदम उठाने में नहीं हिचकेगी।

Won't hesitate to take strong action against terror activities along the border with Pak- India TV Hindi
Won't hesitate to take strong action against terror activities along the border with Pak, says Army chief | PTI

नई दिल्ली: भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से इशारा करते हुए कहा कि भारत की पश्चिमी सीमा से लगा देश आतंकियों की मदद कर रहा है। सेना प्रमुख ने कहा कि इसके बावजूद भारतीय सेना आतंकियों से कायदे से निपट रही है। रावत ने कहा कि पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा पर आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए भारतीय सेना कड़े कदम उठाने में नहीं हिचकेगी।

जनरल रावत ने पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि भारत की पश्चिमी सीमा से लगने वाला देश आतंकवादी समूहों की मदद कर रहा है और भारतीय सेना उससे प्रभावी ढंग से निपट रही है। सेना दिवस के मौके पर सैनिकों को संबोधित करते हुए रावत ने कहा, ‘हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में सीमा पर मनोबल ऊंचा बना रहे।’ जनरल रावत ने कहा कि भारतीय सेना पश्चिम सीमा पर आतंकवादी कृत्यों से निपटने के लिए कोई कड़ा कदम उठाने में हिचकिचाएगी नहीं।

उन्होंने कहा कि पूर्वी सेक्टर में सीमा पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए नए दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। चीन से लगी सीमा का संदर्भ देते हुए जनरल रावत ने कहा, ‘हम पूर्वी सीमा पर स्थिति की समीक्षा करते रखेंगे। हमारे सैनिक पूर्वी क्षेत्र में सीमा की निगरानी में कोई समझौता नहीं होने देंगे।’ जनरल रावत ने कहा कि सेना का व्यापक स्तर पर आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत