1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चाणक्य नीति: ये छह बातें मालूम हों तो निश्चित मिलेगी सफलता

चाणक्य नीति: ये छह बातें मालूम हों तो निश्चित मिलेगी सफलता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 15, 2015 11:32 am IST,  Updated : Jun 17, 2015 03:27 pm IST

नई दिल्ली: आज की दुनिया में काफी सारे लोग कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें अपनी मेहनत के मुकाबले पर्याप्त फल की प्राप्ति नहीं होती है। हरदम मेहनत करने वाले व्यक्ति कभी सफलता को देखते

चाणक्य नीति: ये छह...- India TV Hindi
चाणक्य नीति: ये छह बातें मालूम हों तो निश्चित मिलेगी सफलता

नई दिल्ली: आज की दुनिया में काफी सारे लोग कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें अपनी मेहनत के मुकाबले पर्याप्त फल की प्राप्ति नहीं होती है। हरदम मेहनत करने वाले व्यक्ति कभी सफलता को देखते हैं तो कभी उन्हें असफलता से दो चार भी होना पड़ता है। अगर आप हरदम, हरबार सफल होना चाहते हैं तो आपको अपने कर्म से पहले कुछ सवालों के जवाब तैयार रखने होंगें। अगर इन सवालों के सटीक और सही जवाब आपके पास होंगे तो आप हर बार सफलता के झंडे गाड़ देंगे। जानिए आचार्य चाणक्य ने किन छह सवालों का जिक्र किया था।

समय की पहचान करें-

किसी भी काम को करने से पहले हमें समय की पहचान करनी चाहिए। आचार्य चाणक्य का कहना था कि समझदार व्यक्ति सफलता के लिए समय को एक बार जरूर परखता है।

chankaya

अगर आप यह बात जानते हैं कि समय आपके सापेक्ष कैसा चल रहा है...अनुकूल या प्रतिकूल तो निश्चित रुप से सफल होते हैं। इसलिए हमें किसी भी अच्छे कार्य को करने से पहले समय का भान कर लेना चाहिए। अगर समय अनुकूल नहीं है तो धीरज रखकर सही समय का इंतजार करना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत