1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में रोडरेज की घटना में गोली चलाई, कोई हताहत नहीं

दिल्ली में रोडरेज की घटना में गोली चलाई, कोई हताहत नहीं

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 30, 2016 01:07 pm IST,  Updated : Nov 30, 2016 01:07 pm IST

उत्तरी दिल्ली के शास्त्रीनगर में मेन रोड पर मंगलवार की शाम को हुई रोडरेज की एक घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने एक जिम ट्रेनर के साथ हुई बहस के दौरान गोली चला दी।

Representative Image | PTI Photo- India TV Hindi
Representative Image | PTI Photo

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के शास्त्रीनगर में मेन रोड पर मंगलवार की शाम को हुई रोडरेज की एक घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने एक जिम ट्रेनर के साथ हुई बहस के दौरान गोली चला दी। संयोग से इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।

पुलिस ने बताया कि शाम करीब 5 बजे कीर्तिनगर क्षेत्र में एक जिम ट्रेनर अजय शास्त्रीनगर में मेन रोड पर अपने दोस्त के साथ कार मैं जा रहा था। इस दौरान उसकी कार फंस गई जिससे वहां सड़क पर जाम लग गया। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार 2 युवक पीछे से आये और अजय से बहस करने लगे। थोड़ी देर बाद मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने कथित तौर पर अजय पर गोली चला दी। अजय बाल-बाल बच गया क्योंकि गोली कार के बोनट पर लगी।

हालांकि पुलिस का कहना है कि गोली कार सवार व्यक्तियों को डराने के लिए हवा में चलाई गई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना की सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने खंगाला है और दोनों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। आर्म्स ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत