नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस पर गोरखपुर के गोला में तिरंगे का अपमान करते हुए मुस्लिम युवक ने पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं उसने इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर डाल दी।
पुलिस के अनुसार गोला में मस्जिद के पीछे एक घर में अफरोज अंसारी नाम के युवक ने तिरंगे झंडे को नीचे बिछाकर उसके ऊपर कुर्सी रखकर पाकिस्तान का झंडा फहरा दिया।
इतना ही नहीं उसने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दी। आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने गोला थाने पर शिकायत की।
एसओ ने फेसबुक अकाउंट चेक कराया तो सूचना ठीक मिली। पुलिस को उन्होंने जांच के लिए भेजा तो पता चला कि कस्बे के कई युवकों के मोबाइल पर दोनों ने यह फोटो वाट्स एप के जरिये भेजा था। पुलिस ने देर रात अफरोज और उसके छोटे भाई गुड्डू को हिरासत में ले लिया।
सांप्रदायिक माहौल न बिगडऩे पाये इसे ध्यान में रखते हुए उनसे किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा।
हिरासत में लिया गया अफरोज गोला नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 4 का निवासी है। वार्ड में ही बड़ी मस्जिद के पास वह किराना की दुकान चलाता है। उसके पिता शौकत अली का कहना है कि मेरा परिवार पक्का हिन्दुस्तानी है। बेटे ने नादानी कर दी है। वह खुद उसकी इस नादानी पर शर्मसार है।
पुलिस के अनुसार अफरोज ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने घर में तिरंगा बिछाकर पाकिस्तान का झंडा नहीं फहराया। कक्षा छह में पढने वाले उसके छोटे भाई गुड्डू ने इसे फेसबुक पर और कहीं से एडिट कर मेरे फेसबुक वाल पर पोस्ट कर दिया है।