नई दिल्ली: नवी मुंबई के रहने वाले जुबेर को आज दिल्ली के वसंत विहार से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जुबेर ने दावा किया है कि वो एक टीवी चैनल के लिए काम करता है। जुबेर ने सोशल मीडिया पर याकूब मेमन को 'शहीद' करार दिया था और लिखा था कि अगर उसे ISIS का प्रवक्ता बना दिया जाता है। तो वह भारत की नागरिकता तक छोड़ने के लिए तैयार है।
जुबेर ने लिखा था. सोशल मीडिया पर ISIS का समर्थन, खलीफा बगदादी को एक संदेश। मैं इस्लामिक स्टेट में बतौर सरकारी पत्रकार या सरकारी प्रवक्ता काम करने की इच्छा रखता हूं। अगर मुझे इस्लामिक स्टेट के लिए चुन लिया जाता है, तो मैं भारत की नागरिकता छोड़ने के लिए भी तैयार हूं।
दिल्ली में पूछताछ के बाद जुबेर को मुंबई पुलिस को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस उससे और जानकारी जुटा रही है।
जुबेर ने सोशल मीडिया पर याकूब मेमन को 'शहीद' करार दिया था और लिखा था कि अगर उसे ISIS का प्रवक्ता बना दिया जाता है तो वह भारत की नागरिकता तक छोड़ने के लिए तैयार है। आज पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
नवी मुंबई के रहने वाले जुबेर को आज दिल्ली के वसंत विहार से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसेस पूछताछ कर रही है। जुबेर ने दावा किया है कि वो C24 News चैनल के लिए काम करता है।