नई दिल्ली: सोशल साइट्स की दुनिया में क्रांति लाने वाले फेसबुक के संस्थापक और सीईओ मार्क जकरबर्ग आज दिल्ली में आईआईटी के छात्रों और शिक्षकों से रूबरू हुए। एक स्टूडेंट ने जब मार्क से सवाल पूछा कि आप भारत में इतनी दिलचस्पी क्यों ले रहे हैं तो उसका जवाब मार्क ने यह कहकर दिया कि भारत बड़ा बाजार है। मार्क ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार है क्योंकि यहां पर 130 मिलियन यूजर हैं। भारत की ताकत को पहचानते हुए जकरबर्ग ने यह भी कहा कि भारत से जुड़े बिना दुनिया को नहीं जोड़ा जा सकता है। वहीं कैंडी क्रश की समस्या से निजात पाने से सवाल पर मार्क ने कहा कि वो इस समस्या पर काम कर रहे हैं।
आपको बता दें कि आईआईटी कैंपस के टाउन हॉल में जकरबर्ग की एक घंटे की क्लास आयोजित की गई थी। इसमें 900 छात्र और 50 शिक्षक शामिल हुए। इस स्पेशल क्लास को लेकर सारा इंतजाम फेसबुक की तरफ से किया गया। एक घंटे की इस स्पेशल क्लास में पहले पंद्रह मिनट जकरबर्ग अपनी बात रखी। इसके बाद सवाल-जवाब का सत्र हुआ...खास बात ये रही कि जुकरबर्ग से सवाल ऑन स्पॉट नहीं पूछे गए। पूछे जाने वाले सवाल पहले से ही छात्रों से ले लिए गए थे। जकरबर्ग को कार्यक्रम में कुछ चुने हुए सवालों के जवाब दिए।
प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने से जुकरबर्ग बेहद प्रभावित हैं। वो भारत से दिल जोड़ने का कोई भी मौका नहीं गंवाते। इसी सितंबर में जब पीएम मोदी अमेरिकी दौरे पर थे तो जुकरबर्ग ने कैलिफोर्निया के फेसबुक के हेडऑफिस में पीएम मोदी से मुलाकात की थी। मोदी जब पीएम बने थे तो पिछले साल अक्टूबर में जुकरबर्ग मोदी से मिलने दिल्ली आए थे। कल जुकरबर्ग आगरा में थे। वहां उन्होंने ताज का दीदार किया था।
आखिर कौन हैं मार्क जुकरबर्ग?
जुकरबर्ग का पूरा नाम मार्क इलियट जुकरबर्ग है। जुकरबर्ग का जन्म 14 मई 1984 को न्यूयॉर्क में हुआ। मार्क जुकरबर्ग फेसबुक के फाउंडर, चेयरमैन और सीईओ हैं। फेसबुक कंपनी से सीईओ के तौर पर वो सैलरी सिर्फ 1 डॉलर महीना लेते हैं। सोशल साइट्स की दुनिया में फेसबुक से क्रांति लाने वाले जुकरबर्ग महज 23 साल की उम्र में ही अरबपति बन गए। मई 2012 में जुकरबर्ग ने अपनी कॉलेज के दिनों की दोस्त चीन की प्रिसिला चान से शादी की। फेसबुक की सफलता के बाद जुकरबर्ग 2010 से लगातार टाइम मैगज़ीन में छाए हुए हैं। टाइम मैगजीन में जुकरबर्ग दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल हैं। 2011 में टाइम मैगजीन ने जुकरबर्ग को पर्सन ऑफ द इयर भी चुना था। जुकरबर्ग की खासियत ये भी है कि वो अंग्रेजी के अलावा फ्रेंच, हिब्रू, लैटिन, एनशिएंट ग्रीक भाषा भी जानते हैं। जुकरबर्ग चाहते हैं कि दुनिया में शिक्षा का स्तर सुधरे इसीलिए उन्होंने 2010 में शिक्षा में सुधार के लिए 10 करोड़ डॉलर दान दिए थे।
फेसबुक CEO-
- पूरा नाम मार्क इलियट जुकरबर्ग
- 14 मई 1984 को न्यूयॉर्क में जन्म
- फेसबुक के फाउंडर, चेयरमैन और सीईओ
- सीईओ के तौर पर 1 डॉलर महीना सैलरी
- 23 साल की उम्र में अरबपति बने
- मई 2012 में चीन की प्रिसिला चान से शादी
- 2010 से लगातार टाइम मैगज़ीन में छाए हैं
- दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल
- 2011 में टाइम मैगजीन ने पर्सन ऑफ द इयर चुना
- अंग्रेजी, फ्रेंच, हिब्रू, लैटिन, एनशिएंट ग्रीक भाषा जानते हैं
- 2010 में शिक्षा में सुधार के लिए 10 करोड़ डॉलर दान दिए
फेसबुक का 'बायोडाटा' header
- दुनिया की नामचीन सोशल नेटवर्किंग साइट है
- मार्क जुकरबर्ग फेसबुक के चेयरमैन-सीईओ हैं
- जुकरबर्ग ने 2004 से की फेसबुक की शुरुआत
- हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में हॉस्टल के छोटे से कमरे में पड़ी नींव
- जुकररबर्ग ने शुरू में फेसबुक का नाम 'द फेसबुक' रखा
- मेन्लो पार्क, कैलिफोर्निया में है फेसबुक का मुख्यालय
- फेसबुक कंपनी में 10 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं
- फेसबुक कंपनी की मार्केट वैल्यू 17 लाख करोड़ है
- दुनिया के करीब 1.8 अरब लोग फेसबुक पर एक्टिव हैं
- 70 भाषाओं में सोशल साइट फेसबुक उपलब्ध है