1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का ताजा अपडेट

गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का ताजा अपडेट

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 01, 2025 06:48 am IST,  Updated : Jul 01, 2025 06:53 am IST

पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश-बाढ़ का कहर दिख रहा है और सबसे ज्यादा डराने वाली तस्वीरें गुजरात से सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है।

heavy rain weather report- India TV Hindi
बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। Image Source : PTI

देश के कई राज्यों में हो रही रिकॉर्ड तोड़ बारिश काल बनकर बरस रही है। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, सड़कें समंदर बन गई हैं और लैंडस्लाइड की वजह से कई सड़कें बंद हैं। वहीं आज भी मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कई इलाकों में लैंडस्लाइड का भी खतरा है। इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी है। IMD की मानें तो अगले 48 घंटे में मानसून अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। वहीं, दिल्ली-NCR,पंजाब और राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट है।

राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

आज दिल्ली में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की संभावना है। 2 जून को दिल्ली में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। आंधी और बिजली के साथ हल्की बारिश होगी। दिल्ली में 3 से लेकर 5 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। आंधी-बिजली के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

1 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। पश्चिमी यूपी में जहां भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है वहीं पूर्वी यूपी में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। IMD के मुताबिक आज हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर और कानपुर देहात में भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं। इसी तरह कानपुर नगर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड के 9 जिलों में रेड अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश और बादल फटने से भारी तबाही हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान उत्तरकाशी के गंगोत्री-यमुनोत्री रूट पर ही हुआ है जहां नेशनल हाईवे पर जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही है। इसे देखते हुए उत्तरकाशी, यमुनोत्री, गंगोत्री में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद SDRF ने अनाउंसमेंट करके लोगों को आगाह किया और लोगों को बीच नदी में नहीं जाने की चेतावनी दी गई।

मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर समेत कुल 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे के कई हिस्सों में लैंडस्लाइड और मलबा गिरने से रास्ते पूरी तरह बंद हैं।

himachal heavy rain
Image Source : PTIहिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश के बाद ब्यास नदी उफान पर।

हिमाचल में मॉनसून का रौद्र रूप

उत्तराखंड के साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी मॉनसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। भारी बारिश से जहां नदी-नाले उफान पर हैं तो वहीं पहाड़ों को दरकने और सड़कों पर मलबा आने से लोगों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 01 जुलाई से 06 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है।

जानिए अन्य राज्यों का हाल-

पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश-बाढ़ का कहर दिख रहा है और सबसे ज्यादा डराने वाली तस्वीरें गुजरात से सामने आ रही हैं।

gujarat heavy rain
Image Source : PTIसूरत में बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी।

देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है जिसे लेकर मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। विभाग के मुताबिक आज गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी है तो पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी तेज बारिश हो सकती है।

  • आज उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में भारी से लेकर बहुत बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, उत्तर अंदरूनी कर्नाटक, कोंकण, उत्तर-पूर्वी राज्यों, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है।
  • 2 जुलाई और 5 व 6 जुलाई के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना है। 3 से 6 जुलाई के दौरान पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में भारी वर्षा की संभावना है। 
  • 1 जुलाई से 6 जुलाई के दौरान झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना है।
  • 1 जुलाई और 4-6 जुलाई के दौरान विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। 1, 4 और 5 जुलाई को मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है। 
  • अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, साथ ही आंधी, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

देशभर में मॉनसून के सक्रिय होने के साथ ही बीते कुछ दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें-

मूसलाधार बारिश और लैंडस्लाइड का खतरा, मानसूनी सीजन में पहाड़ों पर जाने से पहले पढ़ें ये खास रिपोर्ट

शिमला के भट्टाकुफर में ताश के पत्तों की तरह ढह गई बिल्डिंग, कुल्लू और मंडी में नदी का रौद्र रूप, देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत