1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड के चाईबासा में 10 हाथी दांत बरामद, पांच तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड के चाईबासा में 10 हाथी दांत बरामद, पांच तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Nov 17, 2022 02:46 pm IST,  Updated : Nov 17, 2022 02:46 pm IST

वन विभाग ने एक बयान में बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग बिहार, ओडिशा और झारखंड से हैं। बयान में बताया गया कि पांचों आरोपी अवैध हाथी दांत व्यापार में शामिल किसी अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य प्रतीत होते हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में वन विभाग एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में बुधवार को 10 हाथी दांत बरामद किए गए और इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। चाईबासा के मंडलीय वन अधिकारी (डीएफओ) सत्यम कुमार ने बताया कि वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने यहां बड़े पैमाने पर हाथी दांत की खरीद एवं बिक्री होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि इसी सूचना के आधार पर चाईबासा वन विभाग के अधिकारियों और जिला पुलिस ने कुम्हार टोली इलाके में छापा मारकर 10 हाथी दांत बरामद किए और पांच लोगों को गिरफ्तार किया। 

अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य होने की आशंका

वन विभाग ने एक बयान में बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग बिहार, ओडिशा और झारखंड से हैं। बयान में बताया गया कि पांचों आरोपी अवैध हाथी दांत व्यापार में शामिल किसी अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य प्रतीत होते हैं। उन्होंने बताया कि बरामद हाथी दांत का बाजार में मूल्य लाखों रुपये हैं। 

मृत हाथी के दांत निकाल लिए गए थे

इससे पहले भी चाईबासा में हाथियों को मारने के बाद उसके दांत निकालने की बात सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्करों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा हाल में लातेहार में भी एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत हुई थी। मृत हाथी के दांत भी निकाल लिए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत