1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मैप में देखें, भारत ने जो 11 पाकिस्तानी एयरबेस तबाह किए, उनकी क्या लोकेशन थी

मैप में देखें, भारत ने जो 11 पाकिस्तानी एयरबेस तबाह किए, उनकी क्या लोकेशन थी

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 11, 2025 12:56 pm IST,  Updated : May 11, 2025 01:45 pm IST

भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। आइये मैप में जानते हैं कि पाकिस्तान के ये सभी 11 एयरबेस कहां पर मौजूद हैं।

तबाह किए गए 11 पाकिस्तानी एयरबेस की लोकेशन।- India TV Hindi
तबाह किए गए 11 पाकिस्तानी एयरबेस की लोकेशन। Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बीते दिनों काफी तनावपूर्ण माहौल रहा। हालांकि इस वक्त दोनों देशों के बीच संघर्षविराम को लेकर समझौत हुआ है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर हमला किया। भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के जिन 11 एयरबेस को ध्वस्त किया, उनमें नूरखान एयरबेस, पीओके में स्कार्दू एयरबेस, रफीकी एयरबेस, मुरीद एयरबेस, सुक्कूर एयरबेस, सियालकोट एयरबेस, चूनियान एयरबेस, सिंध प्रांत का जैकोबाबाद के शाहबाज एयरबेस, सरगोधा एयरबेस, पसरूर एयरबेस और भोलारी एयरबेस शामिल हैं। 

इन एयरबेस को किया ध्वस्त

आइये मैप में जानते हैं कि पाकिस्तान के ये सभी 11 एयरबेस कहां पर मौजूद हैं। यहां हम आपके सामने जो तस्वीर दिखा रहे हैं, उनमें पाकिस्तान के उन एयरबेस के बारे में जानकारी दी गई है, जिन्हें भारतीय वायु सेना ने तबाह किया है। इसमें पाकिस्तान के सबसे दक्षिण हिस्से में भोलारी एयरबेस दिख रहा है। इसके बाद ऊपर की तरफ क्रमश: सुक्कूर, जकोबाबाद, सरगोधा, रफीकी, चूनियान, पसरूर, मुरीद, सियालकोट, नूरखान और स्कार्दू एयरबेस मौजूद हैं। 

इन 11 एयरबेस को भारत ने किया तबाह।
Image Source : INDIA TVइन 11 एयरबेस को भारत ने किया तबाह।

भारत ने लॉन्च किया ऑपरेशन सिंदूर

बता दें कि इससे पहले भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर 06-07 मई की रात एयरस्ट्राइक की थी। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक की। इसमें कई आतंकवादी भी मारे गए। भारत ने इस स्ट्राइक को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद का एक्शन बताया। इसके साथ ही भारत ने कहा कि इस हमले में पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया और न ही किसी आम नागरिक को इससे क्षति पहुंची है। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। 

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने इसका जवाब पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को उड़ाकर दिया। इसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि शनिवार शाम को भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी सहमति से संघर्षविराम पर बात हुई और अब सीमा पर हालात ठीक हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत