1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: घर में छिपा था 12 फीट लंबा किंग कोबरा, बाहर निकला तो लोगों के उड़ गए होश

VIDEO: घर में छिपा था 12 फीट लंबा किंग कोबरा, बाहर निकला तो लोगों के उड़ गए होश

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 29, 2024 10:42 am IST,  Updated : May 29, 2024 10:55 am IST

कर्नाटक के मंगलुरु के एक गांव में एक घर से 12 फीट लंबा किंग कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया और घर के लोग बाहर निकल आए। इसके बाद एक सर्प मित्र को बुलाया गया।

Cobra- India TV Hindi
12 फीट लंबा किंग कोबरा मिलने से हड़कंप Image Source : PTI

मंगलुरु: कर्नाटक के मंगलुरु के एक गांव में एक घर से 12 फीट लंबा किंग कोबरा मिला है। घर के लोगों को जब पता लगा कि उनके घर में किंग कोबरा है तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद आनन फानन में सर्प मित्र को खबर की गई। 

सर्प मित्र ने सांप को रेस्क्यू किया

घर के मालिक सेलीन टॉपी ने सर्प मित्र अशोक लैला को बुलाया। अशोक लैला ने सांप को बचाया और घर से बाहर निकाला। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप काफी विशाल है और अटैकिंग मोड में है।

हालांकि सांप को सही सलामत घर से बाहर निकाल लिया गया है। गौरतलब है कि गर्मियों के मौसम में अक्सर सांप बाहर निकल आते हैं। आम तौर पर सांप घनी आबादी से दूर ही रहना पसंद करते हैं।

हालही में असम से आया था चौंकाने वाला मामला

हालही में असम के नागांव जिले के कलियाबोर से चौंकाने वाला मामला सामने आया था। यहां एक घर में करीब 35 सांप रेंगते हुए मिले थे। जिसके बाद घर के लोगों का हालत खराब हो गई थी और उन्होंने सर्प मित्र को बुलाया था। 

सर्प मित्र ने ही इन 35 सांपों को रेस्क्यू किया था और फिर दूर ले जाकर इन्हें छोड़ दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत