1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जगन्नाथ पुरी की चंदन यात्रा उत्सव के दौरान धमाका, 15 लोग झुलसे

जगन्नाथ पुरी की चंदन यात्रा उत्सव के दौरान धमाका, 15 लोग झुलसे

 Published : May 30, 2024 08:03 am IST,  Updated : May 30, 2024 02:07 pm IST

पुरी जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों में आग लगने के कारण बड़ा हादसा हुआ है। विस्फोट के कारण 15 लोग झुलस गए हैं।

जगन्नाथ पुरी में हादसा।- India TV Hindi
जगन्नाथ पुरी में हादसा। Image Source : ANI

ओडिशा के जगन्नाथ पुरी से हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। बुधवार की रात भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान धमाके की खबर है। जानकारी के मुताबिक, चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट हो गया जिसमें  एक नाबालिग समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल ले जाया गया है। आइए जानते हैं कैसे हुआ ये पूरा हादसा।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस ने इस घटना को लेकर बताया है कि हादसे के वक्त सैकड़ों लोग चंदन यात्रा उत्सव को देखने के लिए नरेन्द्र पुष्करिणी सरोवर के तट पर एकत्र हुए थे। इस दौरान श्रद्धालुओं का एक समूह आतिशबाजी कर रहा रहा था। तभी एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर गिर गई जिससे धमाका हो गया। जलते हुए पटाखे लोगों पर गिरने लगे जिस कारण कई लोग खुद को बचाने के लिए जलाशय में कूद गए।

सीएम नवीन पटनायक क्या बोले?

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि पुरी की इस दुर्घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने और व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इलाज का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा।

धर्मेंद्र प्रधान ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस घटना पर ट्वीट किया और कहा कि पुरी चंदन यात्रा के दौरान नरेंद्र पुष्करिणी देवीघाट पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर सुनकर दुखी हूं। भगवान से मेरी कामना है कि जो लोग इलाज करवा रहे हैं वह जल्द से जल्द ही ठीक होकर घर लौटेंगे।

ये भी पढे़ें- IMD Weather Update: भीषण गर्मी से दिल्ली-NCR वालों को राहत! आज मानसून देगा दस्तक, जानें मौसम अपडेट

दिल्ली एयरपोर्ट पर शशि थरूर का असिस्टेंट गिरफ्तार, गोल्ड स्मगलिंग का आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत