1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 55 साल की इस महिला को जवान दिखने की लत, 200 से ज्यादा सर्जरी करवाईं और फूंके 8 करोड़ रुपए

55 साल की इस महिला को जवान दिखने की लत, 200 से ज्यादा सर्जरी करवाईं और फूंके 8 करोड़ रुपए

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 08, 2023 10:12 am IST,  Updated : May 08, 2023 10:12 am IST

इस महिला का कहना है कि उनकी उम्र की महिलाएं उनसे जलती हैं और लड़के उन्हें डेट करना चाहते हैं। यहां तक कि पॉला के बेटे की उम्र 35 साल है लेकिन लोग पॉला को 30 साल का ही समझते हैं।

Lacey Wildd- India TV Hindi
लेसी विल्ड Image Source : VIRAL ON SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली: कहते हैं कि जवान दिखने की चाहत हर किसी को होती है लेकिन समय के साथ इंसान की जवानी ढलती जरूर है। लेकिन इस कहावत को एक महिला ने झूठा साबित कर दिया है और वह 55 साल की उम्र में भी 30 साल की दिखती है। ऐसा करने के लिए इस महिला ने 200 से ज्यादा सर्जरी करवाई हैं और अभी तक 8 करोड़ रुपए फूंक दिए हैं। हैरानी की बात ये है कि महिला के 6 बच्चे हैं, फिर भी वह अपने लिए इतना समय निकाल पाती हैं। 

क्या है पूरा मामला 

इस महिला का नाम लेसी विल्ड है, जो एक टीवी पर्सनालिटी और मॉडल हैं और अमेरिका के वर्जीनिया की रहने वाली हैं। वह खुद को 'मिलियन डॉलर बार्बी' कहती हैं। 'द सन' के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि इस महिला का असली नाम पॉला थेबर्ट है। 

पॉला कहती हैं कि उनकी उम्र की महिलाएं उनसे जलती हैं और लड़के उन्हें डेट करना चाहते हैं। यहां तक कि पॉला के बेटे की उम्र 35 साल है लेकिन लोग पॉला को 30 साल का ही समझते हैं। हालांकि 200 सर्जरी होने के बाद अब डॉक्टरों ने पॉला को सर्जरी नहीं करवाने की सलाह दी है। पॉला कहती हैं कि लोग उनके बेटे को उनका बॉयफ्रेंड समझते हैं, जबकि मैं सिंगल हूं। 

ये भी पढ़ें: 

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन माफिया करार, पुलिस ने अपनी FIR में किया दर्ज, बताया- इस शूटर को रखती है साथ  

छत्तीसगढ़: डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत