1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर की निगीन झील में 7 हाउसबोट जलकर खाक, 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

कश्मीर की निगीन झील में 7 हाउसबोट जलकर खाक, 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2022 10:10 am IST,  Updated : Apr 04, 2022 10:53 am IST

कश्मीर के निगीन झील में सोमवार को भीषण आग लगने से 7 हाउसबोट जलकर खाक हो गई।

boat- India TV Hindi
boat Image Source : FILE PHOTO

श्रीनगर। कश्मीर के निगीन झील में सोमवार को भीषण आग लगने से 7 हाउसबोट जलकर खाक हो गई। पुलिस सूत्रों ने कहा सोमवार तड़के करीब 2.30 बजे लगी इस भीषण आग को पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया, लेकिन आग ने 7 हाउसबोट को जला दिया।

दमकल और आपातकालीन सेवाओं के अधिकारियों के मुताबिक घटना की खबर मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने कहा, "इस घटना में अब तक किसी व्यक्ति के घायल होने की कोई खबर नहीं है।"

हाउसबोट सेडरस (देवदार) की लकड़ी से बने लक्जरी फ्लोटिंग लॉजिंग हैं। गौरतलब है कि श्रीनगर में डल और निगीन झीलें हनीमून मनाने वालों और पर्यटकों के लिए प्रसिद्ध स्थल हैं। सोमवार की आग की घटना में नष्ट हुई हाउसबोटों में 'न्यू जर्सी', 'न्यू महाराजा पैलेस', 'इंडिया पैलेस', 'रॉयल पैराडाइज', 'लिली ऑफ वल्र्ड', 'यंग स्विफ्ट' और 'फ्लोरा' शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत