1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 75th or 76th Independence Day: ये देश का 75वां या 76वां स्वतंत्रता दिवस? कन्फ्यूजन दूर करने के लिए जरूर पढ़ें

75th or 76th Independence Day: ये देश का 75वां या 76वां स्वतंत्रता दिवस? कन्फ्यूजन दूर करने के लिए जरूर पढ़ें

 Published : Aug 15, 2022 05:18 pm IST,  Updated : Aug 15, 2022 05:25 pm IST

75th or 76th Independence Day: हिंदुस्तान आज 15 अगस्त के मौके पर आजादी का पर्व मना रहा है। भारत सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत स्वतंत्रता का एक और साल मनाया जा रहा है, लेकिन इस दौरान बहुत से लोगों को इस बात का कन्फ्यूजन है कि यहा देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस या 76 वां स्वतंत्रता दिवस।

India is celebrating its 75th Independence Day- India TV Hindi
India is celebrating its 75th Independence Day Image Source : INDIA TV

Highlights

  • 15 अगस्त के मौके पर देश मना रहा आजादी का महापर्व
  • 75वें और 76वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर उलझन में हैं लोग
  • स्वतंत्रता दिवस और आजादी की वर्षगांठ का है सारा पेंच

75th or 76th Independence Day: हिंदुस्तान आज 15 अगस्त के मौके पर आजादी का पर्व मना रहा है। भारत सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत स्वतंत्रता का एक और साल मनाया जा रहा है, लेकिन इस दौरान बहुत से लोगों को इस बात का कन्फ्यूजन है कि यहा देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस या 76 वां स्वतंत्रता दिवस। दरअसल कुछ लोग यह तर्क देते हैं कि 15 अगस्त 1948, भारत की स्वतंत्रता की पहली वर्षगांठ थी, जिसके तर्क से साल 2022 में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ है, और यह कहना गलत नहीं होगा।

क्यों कहा जा रहा 76वां स्वतंत्रता दिवस

हालांकि, भारत में मनाए जाने वाले अबतक के स्वतंत्रता दिवसों की गिनती करते हुए, यह 76वां स्वतंत्रता दिवस होगा क्योंकि भारत ने 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश शासन से 200 से ज्यादा सालों के बाद जो आजादी प्राप्त की थी, वह देश का पहला स्वतंत्रता दिवस था। यही कारण है कि 15 अगस्त 2022 को 76वां स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसलिए कुल मिलाकर कहने का सही तरीका यह है कि भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है लेकिन यह हमारा 76वां स्वतंत्रता दिवस है।

आजादी का अमृत महोत्सव क्यों खास है
इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों से 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर व्यापक अव्हान किया था जिसमें पूरे देश में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसको लेकर केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के साथ संबंध को औपचारिक या संस्थागत रखने के बजाय इसे और अधिक व्यक्तिगत बनाना है। आजादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले इस साल का स्वतंत्रता दिवस वास्तव में कई मायनों में खास है। आजादी का अमृत महोत्सव महोत्सव भारत के उन लोगों को समर्पित है, जिन्होंने न केवल भारत को अपनी विकासवादी यात्रा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि आत्मानिर्भर भारत की भावना से प्रेरित उनके अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडिया 2.0 को सक्रिय करने के दृष्टिकोण को सक्षम करने की शक्ति और क्षमता भी है। 

75 हफ्तों का आजादी का अमृत महोत्सव
अमृत महोत्सव के रूप में, स्वतंत्रता और भारत के लोगों के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए पिछले 75 हफ्तों में कई कार्यक्रम और अभियान आयोजित किए गए हैं। आज़ादी के अमृत महोत्सव की आधिकारिक यात्रा 12 मार्च, 2021 को शुरू हुई, जिसने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के लिए 75-सप्ताह का काउंटडाउन शुरू किया और 15 अगस्त, 2023 को एक साल के बाद समाप्त होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत