1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Solar Eclipse & Diwali: दिवाली के एक दिन बाद भारत में वर्ष का आखिरी सूर्यग्रहण, जानें सबसे पहले कहां और कितने बजे दिखेगा?

Solar Eclipse & Diwali: दिवाली के एक दिन बाद भारत में वर्ष का आखिरी सूर्यग्रहण, जानें सबसे पहले कहां और कितने बजे दिखेगा?

 Published : Oct 23, 2022 01:59 pm IST,  Updated : Oct 23, 2022 03:44 pm IST

Solar Eclipse & Diwali: देश में 24 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इसके अगले दिन यानि 25 अक्टूबर को भारत में वर्ष का आखिरी सूर्यग्रहण दिखेगा। भारतीय ज्योतिषशास्त्र और खगोलविदों के अनुसार चार घंटे से भी अधिक लंबा सूर्यग्रहण दिवाली के दिन देखने को मिल सकता है।

Suryagrahan- India TV Hindi
Suryagrahan Image Source : INDIA TV

Highlights

  • यूरोप से लेकर एशिया और अफ्रीका तक दिखेगा सूर्यग्रहण
  • सूर्य का 50 फीसद हिस्सा होगा ग्रहण की चपेट में
  • भारत में सूर्य का केवल 26 फीसद ग्रहण दिखेगा, नंगी आंखों से न देखें

Solar Eclipse & Diwali: देश में 24 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इसके अगले दिन यानि 25 अक्टूबर को भारत में वर्ष का आखिरी सूर्यग्रहण दिखेगा। भारतीय ज्योतिषशास्त्र और खगोलविदों के अनुसार चार घंटे से भी अधिक लंबा सूर्यग्रहण दिवाली के दिन देखने को मिल सकता है। जानकारी के अनुसार कोलकाता समेत भारत के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक सूर्यग्रहण दिखेगा। उत्तर भारत में यह सूर्यग्रहण शाम 4.29 बजे देखा जा सकेगा। हालांकि इसे नंगी आंखों से देखना बहुत ही खतरनाक है।

खगोलशास्त्री देबी प्रसाद दुआरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में दूसरी बार कोलकाता में यह आंशिक सूर्यग्रहण दिखेगा, लेकिन बहुत कम समय तक इसे देखा जा सकेगा। दुआरी ने कहा कि इस खगोलीय घटना को देश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में बेहतर ढंग से देखा जा सकेगा, लेकिन पूर्वोत्तर भारत में यह सूर्यग्रहण नहीं दिखेगा क्योंकि इस क्षेत्र में यह खगोलीय घटना सूर्यास्त के बाद घटित होगी।

यूरोप से लेकर अफ्रीका और एशिया तक दिखेगा सूर्यग्रहण

खगोलविदों के अनुसार भारत के अलावा यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, मध्य एशिया और एशिया के अन्य क्षेत्रों में इसे देखा जा सकेगा। दुआरी ने कहाकि ‘‘आंशिक सूर्यग्रहण की शुरुआत आइसलैंड के आसपास भारतीय समयानुसार दोपहर करीब दो बजकर 20 मिनट पर होगी और शाम साढ़े चार बजे इसे पूर्ण रूप में रूस के आकाश में देखा जा सकेगा। 50 फीसद सूर्य ग्रहण की चपेट में रहेगा। भारत में सूर्य के 26 फीसद भागों में सूर्य ग्रहण दिखेगा। पूर्वी भारत में यह 4.52 बजे से और दक्षिण भारत में शाम 5.14 बजे सूर्यग्रहण शुरू होगा।

शाम 6.32 बजे समाप्त होगा सूर्यग्रहण

अपराह्न दो बजकर 20 मिटन पर शुरू हो कर यह सूर्यग्रहण शाम छह बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगा। तब यह सूरज अरब सागर के ऊपर होगा। अमावस्या के दिन सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी करीब-करीब एक सीधी रेखा में होंगे। उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर को सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक समान पटल पर होंगे, जिससे चंद्रमा थोड़े समय के लिए आंशिक रूप से सूर्य को ढंक लेगा। इससे चंद्रमा के छाया क्षेत्र में पड़ने वाले क्षेत्रों में आंशिक सूर्यग्रहण देखने को मिलेगा।

भारत के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न समय पर दिखेगा ग्रहण
दुआरी ने कहा कि कोलकाता में आंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत शाम चार बजकर 52 मिनट पर होगी, जो शाम पांच बजकर एक मिनट पर अपने सर्वोच्च स्तर पर होगा। लेकिन सूर्यास्त के कारण यह शाम पांच बजकर तीन मिनट के बाद नहीं दिखेगा। दुआरी के मुताबिक नयी दिल्ली में इसकी शुरुआत शाम चार बजकर 29 मिनट पर होगी और शाम छह बजकर नौ मिनट पर यह खत्म होगा, लेकिन पांच बजकर 42 मिनट पर यह अपने सर्वोच्च स्तर पर होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत