1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

'आप की अदालत' में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

 Published : Jul 11, 2025 11:52 pm IST,  Updated : Jul 13, 2025 12:07 am IST

Aap ki Adalat: 'आप की अदालत' में रजत शर्मा के मेहमान हैं बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर। इस शो में अनुपम खेर ने ऑडियंस को जमकर हंसाया भी और कुछ लम्हे ऐसे भी आए जब अनुपम खेर खुद भी रोए और दर्शकों की आंखों में भी आंसू थे।

'आप की अदालत' में...- India TV Hindi
'आप की अदालत' में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर Image Source : INDIA TV

Aap ki Adalat: देश के लोकप्रिय और चर्चित शो 'आप की अदालत' में रजत शर्मा के मेहमान हैं बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर। उन्होंने 'आप की अदालत' में अपनी आने फिल्मों के बारे में कई खुलासे किए। अपनी जिंदगी के कई राज उजागर किए। उन्होंने बताया कि उनके पिता के आखिरी शब्द क्या थे? पिता के निधन के बाद उन्होंने लॉफ्टर शो क्यों करवाया? ऐसे कई खुलासे उन्होंने आप की अदालत में किए हैं। 

बाल उगाने के लिए क्या क्या पापड़ बेले?

इस शो में अनुपम खेर ने ऑडियंस को जमकर हंसाया भी और कुछ लम्हे ऐसे भी आए जब अनुपम खेर खुद भी रोए और दर्शकों की आंखों में भी आंसू थे। अनुपम खेर ने अपने बाल उगाने के लिए क्या क्या पापड़ बेले? सिर पर बाल आ जाए इसके लिए वो ऊंट के पीछे क्यों भागे? अनुपम खेर ने ये भी बताया कि 70 साल की उम्र में उन्होंने body building क्यों शुरू की और उन्होंने Reels बनाकर. अपनी मम्मी को स्टार कैसे बनाया? अनुपम खेर के साथ 'आप की अदालत' का ये दिलचस्प शो आप देख पाएंगे आज सुबह दस बजे।

'आप की अदालत' में अनुपम खेर का कौन सा लुक reveal हुआ?

'आप की अदालत' के इस नए एपिसोड में अनुपम खेर की एक और आने वाली फिल्म के बारे में बड़ा खुलासा हुआ। कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री आजकल बंगाल फाइल्स बना रहे हैं। 'आप की अदालत' में इस फिल्म में अनुपम खेर का लुक reveal किया गया।अनुपम खेर बंगाल फाइल्स में महात्मा गांधी की भूमिका में नजर आएंगे। अनुपम खेर ने बताया कि गांधी जी का रोल करने के लिए। उन्होंने एक साल तक drinks और non-veg फूड से दूर रहने का फैसला किया। उनका ये व्रत अभी भी चल रहा है। अनुपम खेर ने अपने बाल उगाने के लिए क्या क्या पापड़ बेले? सिर पर बाल आ जाए इसके लिए वो ऊंट के पीछे क्यों भागे? अनुपम खेर ने ये भी बताया कि 70 साल की उम्र में उन्होंने body building क्यों शुरू की और उन्होंने Reels बनाकर. अपनी मम्मी को स्टार कैसे बनाया?

'आप की अदालत' के नाम दर्ज हैं कई कीर्तिमान

'आप की अदालत' शो में अब तक करीब 200 मशहूर हस्तियों का इंटरव्यू हो चुका है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस शो के वीडियो को 175 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो अपने आप में एक बड़ा कीर्तिमान है। इसके अलावा, टीवी पर इस शो के 1100 से भी ज्यादा एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में से एक है। 'आप की अदालत' एकमात्र ऐसा मंच है, जहां बॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार्स आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत