1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने 'आप की अदालत' में रजत शर्मा के सवालों का दिया जवाब

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने 'आप की अदालत' में रजत शर्मा के सवालों का दिया जवाब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 11, 2023 09:57 pm IST,  Updated : Mar 12, 2023 07:24 am IST

रजत शर्मा ने जब कपिल शर्मा से पूछा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेन्सकी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी तो स्टैंड अप कॉमेडियन थे..क्या उनका मन नहीं करता इनकी तरह राजनीति में जाने का तो उस पर कपिल ने बड़ा फनी जवाब दिया।

Aap Ki Adalat: इंडिया टीवी के स्पेशल शो आप की अदालत में आज रजत शर्मा के सवालों का जवाब दे रहे हैं मशहूर कपिल शर्मा। कपिल शर्मा को स्टैंड अप कॉमेडी में जबरदस्त कामयाबी मिली है। इसी कामयाबी का नतीजा ये है कि अब वे हीरो भी बन गए हैं। 

सभी सवालों का खुलकर दे रहे हैं जवाब 

इस एपिसोड में आप कपिल शर्मा के सियासत में आने को लेकर उठ रहे सवालों को लेकर उनके जवाब के साथ ही बॉलीवुड एंट्री से लेकर अमिताभ बच्चन से जुड़े उनके प्रसंग और बड़े-बड़े स्टार्स के साथ शूट कैंसिल करने की घटनाओं के बारे में जानेंगे। कपिल, रजत शर्मा के सभी सवालों का खुलकर जवाब दे रहे हैं। 

कटघरे में बैठते ही रहम मांगने लगे कपिल शर्मा

जैसे ही कपिल शर्मा कटघरे में बैठे, वे रहम मांगने लगे। उन्होंने कहा-हे इल्जामों की दुनिया के देवता.. रहम... रहम...। सवालों के दरम्यान कपिल शर्मा ने  'दो नैन तेरे, दो नैन मेरे मिल-मिल के हो गए चार..' गीत गुनगनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। कपिल शर्मा ने इस नए एपिसोड में रजत शर्मा के सवालों का खुलकर जवाब दिया।

रजत शर्मा ने जब कपिल शर्मा से पूछा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेन्सकी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी तो स्टैंड अप कॉमेडियन थे..क्या उनका मन नहीं करता इनकी तरह राजनीति में जाने का तो उस पर कपिल ने बड़ा फनी जवाब दिया। 

'आप की अदालत' के नाम हैं कई कीर्तिमान

'आप की अदालत' में करीब 200 हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो 'आप की अदालत' के वीडियो 170 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं, और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ एकलौता ऐसा मंच रहा है जहां पर आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत