1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आप की अदालत: स्पेशल दर्शकों के लिए AAP KI ADALAT अब उनकी भाषा में

आप की अदालत: स्पेशल दर्शकों के लिए AAP KI ADALAT अब उनकी भाषा में

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 27, 2023 09:07 pm IST,  Updated : Feb 27, 2023 11:13 pm IST

इंडिया टीवी का चर्चित्र शो 'आप की अदालत' हर हफ्ते शनिवार को रात 10 बजे प्रसारित होता है। इस शो में कटघरे में बैठा अथिति रजत शर्मा के सवालों का सामना करता है और उनका बेबाकी से जवाब देता है।

AAP KI ADALAT- India TV Hindi
आप की अदालत Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: भारतीय समाचार जगत का सबसे चर्चित और पुराना शो आप की अदालत के नए एपिसोड आना शुरू हो गए हैं। हर हफ्ते ही शनिवार को 'आप की अदालत' के कटघरे में कोई न कोई मशहूर हस्ती बैठी होती है। यह हस्ती इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ और शो के होस्ट रजत शर्मा के सवालों का सामना करते हैं। यहां पूछे गए सवालों को कटघरे में बैठे लोग बेबाकी से जवाब भी देते हैं। आप की अदालत का नया एपिसोड प्रत्येक शनिवार रात 10 बजे प्रसारित होता है और हर हफ्ते नए कीर्तिमान दर्ज करता है। 

इंडिया टीवी की कोशिश रहती है कि यह शो देश और दुनिया के हर दर्शक तक पहुंचे। इसी मुहीम को आगे बढ़ाते हुए इंडिया टीवी ने अब अपने खास दर्शकों के लिए ख़ास इंतजाम किया है। दुनियाभर में लाखों लोग ऐसे हैं जो किन्हीं वजहों से सुन व बोल नहीं पाते हैं। अब ऐसे दर्शकों के लिए इंडिया टीवी 'आप की अदालत' शो का एक खास वर्जन लाया है, जो इस अपने आप में अनोखा है। यह शो अब अमेरिकन साइन भाषा में भी देखा जा सकेगा। इसके साथ ही दर्शक गेस्ट से इसी भाषा में अपना सवाल भी पूछ सकेंगे। यह शो इंडिया टीवी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया जाता है।

यहां क्लिक करके अब स्पेशल व्यूअर्स ‘आप की अदालत’ देख सकेंगे अब उनकी भाषा में

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत